रांची। हेमंत कैबिनेट की बैठक में आज संविदाकर्मियों के मानदेय बढ़ोत्तरी पर मुहर लगी है। राज्य मंत्रीमंडल ने संविदा के आधार पर कार्यरत कर्मियों के संविदा राशि के निर्धारण की स्वीकृति दी है। कैबिनेट के फैसले के बाद प्रदेश के संविदाकर्मियों के मानदेय में बढोत्तरी हो जायेगी।

संविदा के आधार पर कार्यरत संविदाकर्मियों की राशि में 7वें पुनरीक्षित वेतनमान का लाभ प्रदान करते हुए एकमुश्त संविदा राशि में बढ़ोत्तरी की जाये। आज राज्य कैबिनेट ने अलग-अलग पे ग्रेड में कार्यरत संविदाकर्मियों की राशि में बढोत्तरी कर दी है। चार शहरों की संविदा राशि अन्य जिलों से अलग होगी। धनबाद, जमशेदपुर, रांची, बोकारो जहां परिवहन भत्ता अनुमान्य हैं, वहां के लिए एकमुश्त राशि अन्य जिलों से अलग होगी।

धनबाद, जमशेदपुर, रांची, बोकारो के लिए ये होगी संविदा की बढ़ी हुई राशि

  • 1800 ग्रेड पे पर काम कर रहे संविदाकर्मियों को सातवें वेतनमान के लेबल 1 में 25600 रुपये
  • 1900 ग्रेड पे पर काम कर रहे संविदाकर्मियों को लेबल 2 में बढ़ी हुई मासिक संविदा राशि 28100
  • 2000 ग्रेड पे के लेबल 3 में काम कर रहे संविदाकर्मियों को बढ़ी हुई संविदा राशि 30500 मासिक
  • 2400 ग्रेड पे पर काम कर रहे लेबल 4 संविदाकर्मियों को बढ़ी हुई संविदा राशि अब 36800 रुपये
  • 2800 ग्रेड पे पर काम कर रहे लेबल 5 संविदाकर्मियों को बढ़ी हुई संविदा राशि अब 41700 रुपये
  • 4200 ग्रेड पे लेबल 6 पर काम कर रहे संविदाकर्मियों को अब बढ़ी हुई संविदा राशि 50100 रुपये
  • 4600 ग्रेड पे में लेबल 7 पर काम कर रहे संविदाकर्मियों की संविदा राशि अब बढ़कर 62800 रुपये
  • 5400 ग्रेड पे लेबल 9 पर काम करने वाले संविदाकर्मियों की अब संविदा राशि बढ़कर 76100 रुपये
  • 5400 ग्रेड पे लेबल 10 पर काम कर रहे संविदाकर्मियों की अब संविदा राशि बढ़कर 80200 रुपये
  • 6600 ग्रेड पे पर लेबल 11 में काम कर रहे संविदाकर्मियों की मासिक संविदा राशि अब 95700 रुपये
  • 7600 ग्रेड पे पर लेबल 12 के संविदाकर्मियों को अब 1,10,600 की मासिक संविदा राशि मिले
  • 8700 ग्रेड पे लेबल 13 में काम कर रहे संविदाकर्मियों की मासिक संविदा राशि अब 1,69,900 रुपये
  • 8900 ग्रेड पे के लेबल 14 संविदाकर्मियों को संविदा राशि अब बढ़ाकर 1,80,700 रुपये प्रतिमाह
  • 10000 ग्रेड पे लेबल 15 संविदाकर्मियों को 1,98,200 एकमुश्त संविदा राशि अब मिलेगी

अन्य जिलों में ये होगी संविदा की बढ़ी राशि

  • छठा वेतनमान पा रहे कर्मियों का नया मानदेय भी तय हो गया है।
  • ग्रेड पे 1800 के संविदाकर्मियों को सातवें वेतनमान के लेबल 1 के तहत 24,400 रुपये
  • ग्रेड पे 1900 के लेबल 2 संविदाकर्मियों को अब 26,900 रुपये
  • ग्रेड पे 2000 के लेबल 3 के तहत संविदाकर्मियों को अब 29,300 रुपये
  • ग्रेड पे 2400 के लेबल 4 संविदाकर्मियों को अब 34400 रुपये
  • ग्रेड पे 2800 के लेबल 5 संविदाकर्मियों को अब 39400 रुपये
  • ग्रेड पे 4200 के लेबल 6 के संविदाकर्मियों को अब 47,700 रुपये
  • ग्रेड पे 4600 लेबल 7 के संविदाकर्मियों को अब मासिक 60,400 रुपये
  • ग्रेड पे 4800 के लेबल 8 के संविदाकर्मियों को अब मासिक 64,400 रुपये
  • ग्रेड पे 5400 के लेबल 9 के संविदाकर्मियों को अब मासिक 71,400 रुपये
  • ग्रेड पे 5400 के लेबल 10 के संविदाकर्मियों को अब मासिक 75,400 रुपये
  • ग्रेड पे 6600 के लेबल 11 के संविदाकर्मियों को अब 1,05,800 रुपये मासिक
  • ग्रेड पे 7600 लेबल 12 के संविदाकर्मियों को अब
  • ग्रेड पे 8700 लेबल 13 को अब नयी संविदा राशि 1,65,700 मासिक राशि
  • ग्रेड पे 8900 लेबल 14 को अब नयी संविदा राशि 1,75,900 रुपये मासिक
  • ग्रेड पे 10000 लेबल 15 के संविदाकर्मियों को अब 1,93,500 संविदा राशि मिलेगी।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...