झारखंड। राज्य केबिनेट की बैठक में कुल 43 प्रस्तावों की स्वीकृति दी गई। कैबिनेट में झारखंड में जल्द ही स्कूलों में भर्ती प्रक्रिया शुरू होगी। हेमंत कैबिनेट ने आज प्रदेश के 189 उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालयों में 4069 पदों के सृजन पर मुहर लगायी। इसमें स्कूलों के नये पदों का सृजन भी था। कैबिनेट की मुहर के बाद जल्द ही भर्ती प्रक्रिया शुरू होगी।

इसमें से 1890 लिपिक और 2079 कर्मी व प्रधानाध्यापक भी होंगे। झारखंड में केंद्र प्रायोजित सक्षम आंगनवाडी की 29,134 सेविकाओं को स्मार्टफोन दिए जायेंगे। झारखंड राज्य के चार राजकीय शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय को उच्च शिक्षा में स्थानांतरित किया गया है।

झारखंड में भी अब महिलाएं नाइट शिफ्ट में काम कर सकेंगी। हेमंत कैबिनेट ने झारखंड राज्य लेखा लिपिकीय सेवा संवर्ग नियमावली को स्वीकृति दे दी है। वहीं विनोबा भावे विश्विद्यालय के लिए गोला में 25 करोड़ 2 लाख की स्वीकृति सरकार ने दी है। रिम्स और फूलो झानो में कोरोना टेस्टिंग किट के लिए 6 करोड़ 95 लाख की घाटनोत्तर स्वीकृति दी गई है। राज्य के 189 उत्क्रमित विद्यालयों में 3960 पदों के सृजन की स्वीकृति सरकार की तरफ से दी गई है जबकि 6850 आंगनबाड़ी केंद्रों को सक्षम आंगनवाड़ी के रूप में उन्नयन को स्वीकृति कैबिनेट से मिली है।

आज हेमंत कैबिनेट ने प्रदेश के 29834 आंगनवाड़ी सेविका-सहायिका को स्मार्टफोन देने को भी मंजूरी दी। यह स्मार्टफोन 8000 रुपए जीएसटी के साथ दी जायेगी। साथ ही आज पिछड़ा आयोग के गठन की स्वीकृति दी वहीं झारखंड राज्य दिव्यांग अधिकार नियमावली 2023 बनाने की भी स्वीकृति दी।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...