पटना। बिहार में पुलिस भर्ती का इंतजार कर रहे युवाओं के अच्छी खबर है। बिहार में जल्द ही 62 हजार पदों पर पुलिस विभाग में भर्तियां होने वाली है। पुलिस विभाग के मुताबिक जल्द ही इस संदर्भ में विज्ञापन भी जारी कर दिया जायेगा। हालांकि किन पदों पर कितनी भर्तियां होगी, ये आंकड़े अभी नहीं आये हैं, लेकिन खबर है कि सिपाही से लेकर दारोगा तक के पदों पर भर्तियां होगी। ये भर्तियां चरणबद्ध तरीके से भी हो सकती है। इसके लिए एक से दो महीने के अंदर सभी प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। फिलहाल सिपाही के पदों पर 6 हजार 500 लोगों की बहाली होगी।

56 हजार पदों पर होगी सीधी भर्तियां

वहीं, दूसरी ओर 55 हजार से अधिक पदों पर अलग-अलग चरणों में भर्तियां होगी। कैबिनेट में इसकी मंजूरी को लेकर प्रस्ताव लाया जा रहा है। गृह विभाग ने भर्ती को लेकर प्रस्ताव तैयार कर लिया है। जल्द ही ये कैबिनेट में लाया जायेगा। पुलिस में दारोगा, ASI, हवलदार, सिपाही और पुलिस चालक सहित अन्य पदों पर 74 हजार का सृजन किया जाना है। जानकारी के मुताबिक 56 हजार पदों को सीधी भर्ती से भरा जाएगा, वहीं दारोगा के सृजित होने वाले आधे पदों के बाद एएसआई और हवलदार के पदों को प्रमोशन से भरा जायेगा।

74 हजार नये पदों पर नियुक्ति का है प्लान


सृजित होने वाले पदों की संख्या में दारोगा 23 हजार और एसआई 18 हजार. वहीं, हवलदार 4 हजार और सिपाही के 35 हजार, और चालक सिपाही के 9 हजार पद शामिल हैं। पिछले दिनों ही पुलिस मुख्यालय की ओर से पिछले महीने ही इसका डिटेल मांगा गया था। अब मुख्यालय को सारा विवरण मिल चुका है। इन पदों पर दिसंबर के आखिरी और जनवरी महीने में बहाली की जाएगी. भर्ती के लिए अधिसूचना केंद्रीय चयन परिषद सिपाही भर्ती को भेज दिया जाएगा। इस मामले को लेकर एडीजी मुख्यालय जेएस गंगवार की तरफ से मीडिया को जानकारी दी गई कि करीब 6500 पदों पर रोस्टर 166 क्लीयरेंस के बाद बहाली की अधिसूचना को चयन पर्षद को भेजा जाएगा। दिसंबर के आखिर या जनवरी 2023 में इसे भेज दिया जाए, ताकि भर्ती की प्रक्रिया शुरू हो सके। डायल 112 में भी बड़े पैमाने पर बहाली की जाएगी, इसमें 22 हजार पुलिसकर्मियों को लगाया जाएगा। इन भर्तियों में महिलाओं को नियमानुसार आरक्षण भी मिलेगा।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...