रांची । राज्य भर के अनुबंध स्वास्थ्य कर्मचारियों का जुटान रांची में हुआ। नियमितिकरण की मांग को लेकर राज्य भर के स्वास्थ्य कर्मी रांची पहुंच गए हैं। पिछले 15 साल से भी अधिक समय से अनुबंध पर कार्यरत स्वास्थ्य कर्मी का इस कदर फुट पड़ा की पुलिस प्रशासन के होश फाख्ता हो गए। आपको बता दे की झारखंड राज्य NRHM ANM/GNM कर्मचारी संघ और झारखंड राज्य अनुबंध पारा मेडिकल कर्मचारी संघ की संयुक्त आह्वाहन पर स्वास्थ्य कर्मी आंदोलन कर रहे है।

ऑल झारखंड पारा मेडिकल एसोसिएशन (AJPMA) का मिला साथ

आंदोलन में आंदोलनरत संघ द्वारा सभी संगठन से सहयोग की अपेक्षा की गई थी। ऑल झारखंड पारा मेडिकल संघ के महासचिव उपेंद्र कुमार सिंह ने इस आंदोलन में सशरीर राज्य भर के पारा मेडिकल को अनुबंध कर्मियों के आंदोलन में सहयोग करने का आदेश जारी किया है जिसके फलस्वरूप AJPMA के साथी सभी जिलों से इनका साथ देने पहुंचे थे। आंदोलन में स्वयं महासचिव उपेंद्र कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष संजय कुमार, सजल कुमार सहित अन्य साथी ने नेतृत्व प्रदान की।

अन्य संगठन का भी मिला समर्थन

स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत सभी संगठन ने पत्र जारी कर समर्थन देने की बात कही है। वर्षों से कार्यरत अनुबंध कर्मचारी अब आर पार की लड़ाई लड़ने के मूड में है। आश्वाशन के वावजूद कोई ठोस कदम नहीं उठता देख कर्मी काफी आक्रोशित थे।पुलिस बल द्वारा बैरिकेडिंग लगा कर उन्हे रोकने की कोशिश परंतु कर्मी द्वारा प्रशासन के साथ तीखी झड़प हुई।

अब होगी आर पार की लड़ाई … संघ

आंदोलन कर रहे संघ के नेतृत्वकर्ता ने कहा की मुख्यमंत्री पिछले कई बार 3 माह का समय मांग कर हमे छला है। 3 माह के बदले 3 साल हो गए।कई कर्मियों की अकाल मृत्यु कार्य के दौरान हो गई। कई अनुबंध पर अल्प मानदेय पर ही सेवानिवृत हो गए, जो आज खाने को मोहताज हो गए है। अब हम कर्मियों के धैर्य की सीमा समाप्त हो गई ।अभी नही तो कभी नही की तर्ज पर हमने आंदोलन की शुरुवात की है। जिसकी सूचना पूर्व में ही विभाग और सरकार को दे दी गई है।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...