VIDEO- SP ने बीच सड़क पर भाजपा नेता के भतीजे को मारा तीन झापड़, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल

VIDEO NEWS: कटिहार में मेला घूमने के दौरान MLC अशोक अग्रवाल के भतीजे को रेलवे एसपी ने सरेराह थप्पड़ जड़ दिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। MLC अशोक अग्रवाल ने पूरे मामले को पुलिस मनमानापन बताते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से कार्रवाई की माँग की हैं। वायरल वीडियो में काले शर्ट में व्यक्ति को सरेराह थप्पड़ मारते यह कटिहार रेल पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय भारती हैं।
बताया जाता हैं कि मेला घूमने के दौरान Rail SP डॉ.संजय भारती ने MLC अशोक अग्रवाल के भतीजे को उस समय पीट डाला जब वह अपने परिवार के साथ दुर्गापूजा के मौके पर बीते शुक्रवार रात साढ़े आठ बजे साहेबपाड़ा के समीप पंडाल दर्शन कर रहे थे।
एमएलसी अशोक अग्रवाल के भतीजे गौतम कुमार अपने परिवार के साथ बाइक से लंगडा बाग़ान पूजा पंडाल देखने आए थे। इसी बीच कुछ बात को लेकर सिविल ड्रेस में रेल एसपी ने गौतम कुमार को उनके बीबी और बच्चे के सामने ही गाल पर थप्पड़ मार दिया। वहीं घटना को लेकर सभी ने निंदा की है।
वायरल वीडियो में रेल एसपी सिविल ड्रेस में है. उनको गौतम अग्रवाल को थप्पड़ मारते हुए देखा जा सकता है। घटना सहायक थाना क्षेत्र की है. पीड़ित गौतम अग्रवाल शुक्रवार की रात दुर्गापूजा नवमी का मेला देखने परिवार के साथ बाइक से शहर में निकला था।
इसी दौरान साहेबपाड़ा के समीप सिविल ड्रेस में चल रहे रेल SP डॉ संजय भारती से आमना सामना हो गया. जब तक पीड़ित गौतम सामने खड़े अधिकारी को पहचानता की इसी दौरान वो किसी बात पर गौतम से बहस करते दिखे. फिर उसे थप्पड़ जड़ दिया।









