मध्यप्रदेश: सागर पुलिस ने थाने में ही महिला आरक्षक की गोद भराई की। इसके लिए मोतीनगर थाने को गुब्बारों और फूलों से सजाया गया। आरक्षक टीकमगढ़ की रहने वाली हैं। पति भोपाल में सर्विस करते हैं। घर नहीं जा पाने के कारण थाने के स्टाफ ने ही रस्म कराई। थाने के TI ने भाई का फर्ज निभाया, तो SI मां बनीं।

सागर के मोतीनगर थाने में अर्पणा कटारे आरक्षक हैं। उनकी शादी पिछले साल 21 अप्रैल को भोपाल के प्रखर शर्मा से हुई। प्रखर भोपाल में सर्विस करते हैं। इस समय अर्पणा गर्भवती हैं। लगातार त्योहार के चलते अर्पणा को घर जाने के लिए छुट्टी नहीं मिल सकी। वे गोद भराई की रस्म के लिए ससुराल और मायके टीकमगढ़ जिले के बड़ागांव नहीं जा सकीं। अर्पणा के घर नहीं जाने पर थाने में पदस्थ SI आशिमा गौतम ने गोद भराई की रस्म के लिए सरप्राइज प्लान तैयार किया। थाने की महिला डेस्क को फूलों और गुब्बारों से सजाया।

यहां देखें Video…

आरक्षक अर्पणा पिछले करीब तीन साल से मोतीनगर थाने में पदस्थ हैं। वे ड्यूटी के प्रति ईमानदार हैं। सागर में अपने भाई अनिरुद्ध कटारे के साथ मोतीनगर पुलिस थाना परिसर में स्थित आवासीय क्वार्टर में रहती हैं। त्योहार में लगातर ड्यूटी के कारण अर्पणा छुट्टी पर नहीं जा सकीं। त्योहार पूरे होने के बाद अब अर्पणा मातृत्व अवकाश पर जाएंगी।

गोद भराई रस्म के बाद आरक्षक अर्पणा ने कहा, त्योहारों में लगातार ड्यूटी होने से छुट्टी नहीं मिल पा रही थी । डिलीवरी का आखिरी समय चल रहा है। ऐसे में स्टाफ ने गोद भराई रस्म करने का निर्णय लिया और मेरी गोद भराई की रस्म कराई। इस कार्यक्रम से परिवार की कमी पूरी हो गई। आगे भी ऐसे कार्यक्रम होते रहे, तो पुलिस विभाग में घर से दूर रहकर ड्यूटी करने वालों को कभी परिवार की कमी महसूस नहीं होगी।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...