रांची। अमित शाह आज चाईबासा में करीब तीन घंटे गुजारेंगे। तय कार्यक्रम के मुताबिक अमित सुबह 9.50 बजे होटल से रांची एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे और फिर 10.5 में बीएसएफ के हेलीकाप्टरसे 10.40 बजे चाईबासा पहुंचेंगे। वहीं से वो टाटा कालेज ग्राउंड आयेंगे। 10.45 बजे से 11.30 बजे तक वो कोर ग्रुप की बैठक लेंगे और फिर 11.30 बजे से 12.15 बजे तक आमसभा को संबोधित करेंगे।

अमित शाह के इस दौरे का मुख्य उद्देश्य चुनाव को लेकर प्रदेश के नेताओं चर्चा करके रणनीति बनाना और रणनिति पर किस तरीके से काम किया जाय है। बता दें कि कुछ दिन पहले ही भाजपा नेता सुनील बंसल ने भी भाजपा का दौरा किया था और चुनावों को लेकर पार्टी नेताओं से चर्चा की थी।

जानकारी के मुताबिक अमित शाह इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, अर्जुन मुंडा और रघुवर दास से चर्चा होना तय है। इस दौरे पर भाजपा के सांसद और विधायक भी गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात करेंगे। अमित शाह इस दौरे पर पार्टी कार्यकर्ताओं को आगामी चुनावों में जीत दर्ज करने का मंत्र देंगे।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...