Shukrwar Ka Rashifal: वृश्चिक व कन्या राशि के जातक परिवारिक विवाद से बचें, मेष राशिवालों को स्वास्थ्य से होगी परेशानी, जानिये आज का राशिफल

17 May Ka Rashifal: सभी 12 राशि वालों के लिए आज का राशिफल विशेष होने जा रहा है. 17 मई 2024 को शुक्रवार का दिन है। शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी को समर्पित है, किन राशियों को माता लक्ष्मी जी का आशीर्वाद प्राप्त होने जा रहा है, आइए जानते हैं सभी राशियों का राशिफल (Horoscope Tomorrow)-

मेष राशि

पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। विनम्र स्वभाव रखेंगे तो बहुत अच्छा रहेगा। आज कार्यक्षेत्र में अपनी जिम्मेदारी निभाने में बहुत कठिनाई का सामना करना पड़ेगा। व्यवसाय में चुगलखोर लोगों से आज आपको विशेष सतर्क रहना है। परिवार में कोई निर्णय लेने से पहले अपने बड़ों की सलाह अवश्य ले लें। शेयर मार्केट में निवेश आपके लिए लाभकारी रहेगा। आज ऑनलाइन खरीदारी में फ्रॉड का शिकार हो सकते हैं सतर्क रहें। प्यार में बहुत झुकना भी उचित नहीं है। एक दूसरे की भावना का सम्मान होना चाहिए। कोई बात मन को व्यथित कर सकती है। सरदर्द और नेत्र में पीड़ा आपको डॉक्टर के पास ले जाने पर मजबूर करेगी।

वृषभ राशि

नेत्र या उधर विकार के प्रति सचेत रहें। घर परिवार के धार्मिक संस्कार में परिवार सहित जाना होगा। सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। जीवन में हर सुबह उल्लास रहेगा। गाड़ी धीमे चलाएं। आज कार्यक्षेत्र में किसी न किसी प्रकार से विघ्न बाधा उत्पन्न होगी जिस कारण मन बहुत परेशान रहेगा। किसी योग्य बहन या भाई के लिए वैवाहिक रिश्ता मिलने से परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। आपको कपड़े और सौंदर्य प्रसाधन की चीजों में बहुत ज्यादा व्यय नहीं करना चाहिए। प्रेम जीवन का सूरज आपके ऊपर खूब चमकेगा। मनोरंजन आपके मन को शांत और सकारात्मक करेगा। आज वात रोग आपको परेशान कर सकता है। कुछ लोग गठिया के रोग से पीड़ित रहेंगे।

मिथुन राशि

किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। निजी संबंधों में प्रतिबद्धता के साथ आगे बढ़ेंगे। प्रेम संबंधों के लिए समय अच्छा है। लंबी दूरी की यात्राओं के योग बनेंगे। आज प्रभावशाली संपर्कों से लाभ प्राप्त करना आपके लिए कठिन होगा। आज परिवार से एक छोटा अलगाव संभव है। अपने बटुए पर नियंत्रण न रखने से धन हानि होगी। असली पहचान उजागर करने से आपके लव पार्टनर को ठेस पहुंचेगी और वह रिश्ता तोड़ने पर मजबूर हो जाएगा। स्त्री जातक को खून की कमी के कारण स्वास्थ्य खराब रहेगा। आज वाहन सावधानी से चलाएं और ट्रैफिक नियमों का अवश्य पालन करें। अपने विरोधियों से निपटने में आप बहुत कूटनीतिक तरीका अपनाएंगे।

कर्क राशि

संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। माता की सेवा करें। प्रेम संबंधों में शांत रहे तो दिन अच्छा रहेगा। मित्रों के साथ अच्छा समय बताएं तो दिन अच्छा जाएगा। घर परिवार में माता-पिता में बच्चों के साथ समय बिताएंगे तो तनाव काफी कम होगा। आज कार्यस्थल पर कमजोर क्षेत्रों में सुधार करने के लिए आपको बहुत प्रयास करने की जरूरत है। व्यापार में नया अनुबंध व्यावसायिक प्रगति कराएगा। आपको आज परिवार में पारिवारिक सदस्यों के बीच सामंजस्य बैठाना पड़ेगा। आज थोड़ी मेहनत ज्यादा धन कमाने का दिन है। आप शेयर मार्केट में भी निवेश कर सकते हैं, धन लाभ होगा। सकारात्मक सोच तनाव को दूर रखती है और आपको मानसिक शांति प्राप्त करने में सक्षम बनाती है। दूसरों के मामलों में अनावश्यक भागीदारी आपको परेशान करेगी।

सिंह राशि

रचनात्मक कार्य सफल होंगे। कार्यस्थल पर अपने सहकर्मी में अधिकारियों से संबंध बनाकर के रखें। आज सुबह सूर्य को हल्दी में चावल डालकर जल देंगे तो दिन अच्छा रहेगा। आज कार्यक्षेत्र को मजबूत करने के लिए देश या विदेश की यात्रा करने का योग बन रहा है। व्यवसाय में कुछ विघ्न उत्पन्न होगा। बच्चों की आदतें बुरी संगत में पड़कर बिगड़ रही है ध्यान दें। आज नया कॉन्ट्रैक्ट मिलने से आर्थिक प्रगति होती हुई दिख रही है। आपका प्रयास वित्तीय स्थिति को मजबूत करेगा। अपने लव पार्टनर के साथ का आनंद लेने के लिए एक छोटी लेकिन आनंददायक यात्रा की योजना बनायेंगे। कुछ लोग नर्वस सिस्टम में खराबी होने के कारण परेशान रहेंगे जिस कारण न्यूरो के डॉक्टर की सलाह लेनी पड़ेगी।

कन्या राशि

जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। रिश्तेदार के घर आने से आपको खुशी मिलेगी। वाहन धीमे चलाएं। किसी सहकर्मी की मदद करेंगे तो अच्छा रहेगा। समाज में किसी प्रकार का सहयोग करेंगे तो अच्छा रहे हो। आज बिजनेस पार्टनर से किसी बात पर अनबन होती हुई दिख रही है मामले को सुलझा लें नहीं तो अलगाव की भी स्थिति भविष्य में हो जायेगी। आज यदि पिता की सलाह नहीं मानेंगे तो आर्थिक हानि होगी। मकान निर्माण की योजना बना रहे लोगों को होम लोन मिल जाएगा। आप जिसके प्रेम में आकर्षित है और दिन रात सोच रहे हैं, उससे मुलाकात होगी। अपने स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए आपको अपने आहार में बदलाव करना होगा। आज करीबी दोस्त से किसी बात पर मनमुटाव होता हुआ दिख रहा है।

तुला राशि

जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आज अपने सहकर्मियों से अच्छे व्यवहार करने का अवसर प्रदान होगा। कार्यक्षेत्र में सहकर्मी व अधिकारियों से प्रेम पूर्वक व्यवहार रहेगा। रचनात्मक कार्यों में हिस्सा लें तो ऊर्जा मे वृद्धि रहेगी। पारिवारिक रिश्तों में बहस करने से बचें। अपने करियर में प्रगति के लिए यदि आप जॉब में बदलाव करना चाहते हैं, तो आज का दिन आपके लिए उचित है। व्यावसायिक दृष्टि से आज का दिन बहुत ही शुभ रहने वाला है और आय में वृद्धि होगी। आपका बेटा पढ़ने के लिए विदेश या घर से दूर जाएगा। आपको लाभ कमाने के लिए संसाधनों का उचित प्रयोग करना चाहिए। लव पार्टनर के साथ बहुत ही कर्कश शब्दों का प्रयोग नहीं करना चाहिए। आज आपको अपनी लंबी बीमारी से छुटकारा मिलने की संभावना है।

वृश्चिक राशि

उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। किसी मित्र के आगमन से परिवार में माहौल अच्छा बनेगा। आज लंबी दूरी की यात्रा के योग हैं। बिना वजह किसी से न उलझे अन्यथा मूड खराब होगा। पारिवारिक जीवन में शांत रहें तो अच्छा रहेगा। गाड़ी धीमे चलाएं। आज आपको सहकर्मियों के साथ पिछले मतभेदों को सुलझाने में कठिनाई हो सकती है। आप तेजी से बदलते समय के साथ तालमेल बिठाने के लिए तकनीकी कौशल हासिल करने का प्रयास करेंगे। दांपत्य जीवन में यदि संतान उत्पत्ति में कोई बाधा आ रही है तो आपको ज्योतिषीय सलाह लेनी चाहिए। बड़े ट्रेडर्स के चक्कर में फंसकर निवेश न करें नहीं तो आर्थिक हानि होगी। आज आपको पवित्र और शुद्ध प्रेम का अनुभव होगा। मॉर्निंग वॉक की आदत आपके स्वास्थ्य में सुधार लायेगा।

धनु राशि

दांपत्य जीवन में तनाव रह सकता है। रिसर्च के फील्ड में आगे बढ़ सकते हैं परंतु संघर्ष करना होगा। प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा है। विद्यार्थियों को मेहनत करने पर सफलता अवश्य मिलेगी। आज आप सहकर्मियों की गतिविधियों के बारे में वरिष्ठों को सूचित करेंगे। व्यापार में भागीदारी बढ़ाने की उम्मीद दिख रही है। घरेलू नौकरों से सावधान रहने की जरूरत है। आप केवल आवश्यक वस्तुओं पर ही निवेश करें। संपत्ति के मामले में जो भी विवाद है उसको निपटाने का प्रयास करें। अपने लवमेट तक अपनी सच्ची भावनाएं प्रेषित करने का प्रयास करेंगे। आज शारीरिक लाभ के लिए, विशेषकर मानसिक मजबूती के लिए ध्यान और योग शुरू करें। आप छिपे हुए शत्रुओं के जाल से खुद को मुक्त करने में सफल होंगे।

मकर राशि

यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी। प्रेम संबंधों के लिए समय बिल्कुल अच्छा नहीं है। मन के मुताबिक इच्छाएं पूर्ण हो जाएंगी। घर में पति-पत्नी के बीच अच्छा माहौल रहेगा। परिवार के साथ बाहर घूमने जाएंगे तो माहौल अच्छा बनेगा। व्यापार से जुड़े जातकों को आज कुछ संघर्षपूर्ण समय का सामना करना पड़ सकता है। आज कार्यक्षेत्र में कुछ मनमानी कार्य करेंगे, जिस कारण थोड़ी समस्या उत्पन्न होगी। माता को शारीरिक और मानसिक रूप से बहुत शांति और सुकून महसूस होगा। आज पुराना निवेश आपको धन लाभ कराएगा। किसी दूसरे से बात करना आपके लव पार्टनर को निराश और परेशान करेगा। ज्यादा चिंता और तनाव के कारण आपकी बीपी हाई हो जाएगी। आज शत्रुओं पर विजय हासिल करेंगे।

कुंभ राशि

पारिवारिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। मित्रों से सहयोग मिलेगा। जमीन जायदाद के केस में जल्दबाजी से बचे। आज आपको अपने सहयोगियों पर विश्वास करना होगा वह आपकी प्रगति में सहयोग ही कर रहे हैं। आज आपके कार्य क्षेत्र में महिला सहकर्मी से कुछ विवाद होता हुआ दिख रहा है। कुछ लोगों के वैवाहिक जीवन में विवाद की स्थिति उत्पन्न हो रही है, आपस में बातचीत करके सुलझायें। आज इनकम को बढ़ाने के लिए आप कुछ नया कार्य कर सकते हैं। आज आप अपने लव पार्टनर को चिढ़ाने का कोई प्रयास करेंगे। किसी प्रकार की पीड़ा आपको आज परेशान करेगी। किसी भी कीमत पर अपने सिद्धांतों और आदर्शों को न छोड़ना आपके हित में होगा।

मीन राशि

आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। रिश्तेदारों से मिलेंगे तो सुखद अनुभूति होगी। पढ़ाई लिखाई के लिए समय अच्छा है अतः अथक प्रयास करें। प्रेम संबंधों के लिए समय अनुकूल नहीं है। आज आप अपनी योजना के अनुसार जो भी कार्य करेंगे उसमें सफलता मिलेगी। आज आपको सभी संदेह दूर करने होंगे। पारिवारिक विवाद सुलझ जाएगा। घर में खुशी का माहौल रहेगा। धन आगमन के कई रास्ते बनेंगे। आज आपका आर्थिक स्थिति मजबूत करने की दिशा में किया गया प्रयास सफल होगा। प्रेम संबंध में आज अपने लव पार्टनर के साथ ढेर सारी बातें करेंगे। लव लाइफ के पुराने मोमेंट को भी आज याद करके खुश होंगे। सिर में चोट लगने का योग बन रहा है इसलिए हेलमेट पहनकर वाहन चलाएं।

HPBL Desk
HPBL Desk  

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति की हो, खेलकूद की हो, अपराध की हो, मनोरंजन की या फिर रोजगार की, उसे LIVE खबर की तर्ज पर हम आप तक पहुंचाते हैं।

Related Articles

Next Story