रांची: 20 अप्रैल, गुरुवार को चंद्रमा अश्विनी नक्षत्र में होने से मानस नाम का शुभ योग बना रहा है। जिससे मेष राशि के नौकरीपेशा लोगों को विशेष जिम्मेदारी मिल सकती है। वृष राशि वालों की नौकरी और बिजनेस के लिए दिन अच्छा है। तुला और मकर राशि वालों के काम से अधिकारी खुश रहेंगे। मीन राशि वालों को सितारों का साथ और उपलब्धि मिल सकती है।

आज विषकुंभ नाम का अशुभ योग भी बन रहा है। जिससे कर्क राशि वालों के बिजनेस में उतार-चढ़ाव रहेंगे। इस राशि के नौकरीपेशा लोग संभलकर रहें। सिंह राशि के लोग बिजनेस में सावधानी रखें। लेनदेन में दिक्कतें आ सकती हैं। धनु राशि के लोग किसी भी कागज पर बिना सोचे-समझे साइन न करें। इनके अलावा बाकी राशियों के लिए दिन सामान्य रहेगा।

मेष राशि
आज डर आपकी खुशी को बर्बाद कर सकता है। आप अपना काम समय से पूरा करने में सफल होंगे। आपको कोई भी कार्य करने से पहले अपने से बड़ों की राय जरूर लेनी चाहिए। कामकाज का तनाव आज कुछ कम हो सकता है। आज माता-पिता का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। कारोबार में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनेगी। जीवनसाथी का सहयोग पाने के लिए आपको अपने संबंध मधुर रखने होंगे। आत्मविश्वास के साथ कार्य करें।

वृषभ राशि / वृष राशि –
आपके लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। इनकम में बढ़ोतरी तो होगी लेकिन वह आपकी शांति को भंग कर देगी। व्यवहार में बदलाव से आप परेशान रहेंगे। काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे मिलेंगे। परिवार वालों के सहयोग में कमी आएगी। दांपत्य जीवन में तनाव बढ़ेगा। प्रेम जीवन जीने वालों को भी कुछ कठिन चुनौती का सामना करना पड़ सकता है। प्रेम संबंधों को लेकर दिन अच्छा नहीं कहा जा सकता है। जो बातें आप दबा चुके होगें उन्ही में से कुछ मुद्दे दुबारा सामने खड़े हो सकते हैं।

मिथुन राशि
आज आप परिवार के साथ किसी काम में व्यस्त रहेंगे। वर्क फ्रॉम होम कर रहे लोगों को आज कोई नया प्रोजेक्ट मिलेगा। आपको अपने गुस्से पर संयम रखने की जरुरत है, अन्यथा कोई बना बनाया काम बिगड़ सकता है। आज आपको कामकाज की व्यस्तता में खाना-पीना बिल्कुल नहीं भूलना चाहिए। इससे आपकी सेहत पर असर पडेगा। आपको थोड़ा एक्सरसाइज पर भी ध्यान देने की जरूरत है। जरूरतमंद की सहायता करें, पारिवारिक जीवन सुखद बना रहेगा। लव-रिलेशन में आपको बहुत ही संतुलित होकर चलना चाहिए।

कर्क राशि
आपका झगड़ालू स्वभाव आपके शत्रुओं की लिस्ट लंबी कर सकता है। रोजमर्रा के कामों से परे कुछ नए कामों में हाथ आजमाएं। शिक्षा के क्षेत्र मे आधुनिक तरीके सफलता देंगे। पारिवरिक और आर्थिक स्थिति में आंशिक रूप से सुधार होगा। किसी अपने के लिए कुछ पैसों का इंतजाम करना पड़ सकता है। मानसिक दबाव के बावजूद आपकी सेहत अच्छी रहेगी। जिन लोगों की शादी नहीं हो रही है उनको अच्छा रिश्ता मिल सकता है। अगर आपकी उम्र विवाह की हो चली है तो तैयारी कर लें अब बैंड बाजा बजाने की। विवाह के लिए रिश्ते आएंगे।

सिंह राशि
आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा। आपके कई काम बनेंगे और व्यापार के सिलसिले में बेहद अच्छे नतीजे मिलेंगे। विदेशी संपर्कों का भी आपको लाभ होगा। शादीशुदा जीवन कुछ तनावपूर्ण स्थितियों से गुजरेगा। आपके जीवन साथी की सेहत बिगड़ सकती है। प्रेम जीवन में समस्याएं बढ़ेंगी। सेहत मजबूत रहेगी, जिससे कोई बड़ी समस्या नहीं होगी। परिवार का माहौल सुख शांतिपूर्ण रहेगा। विरोधियों पर आप भारी पड़ेंगे। आज की ग्रह स्थिति आपको कुछ समझाने का प्रयास कर सकती है अथवा प्रेम संबंधों को लेकर कोई इशारा आपको दे सकती है।

कन्या राशि
आज आपका दिन शानदार रहेगा। आपकी कला के क्षेत्र में रूचि बढ़ेगी। परिवार में खुशियों का माहौल बना रहेगा। अचानक धन लाभ होने के योग बन रहे है। किसी जरुरी काम थोड़ी सी मेहनत करने से ही सफलता मिल जायेगी। लवमेटस के लिए दिन फेवरेबल है। बच्चे पढ़ाई के मामले में अपने दोस्तों से कोई अच्छी प्रेरणा लेंगे। दाम्पत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। प्रेम संबंधो के लिए दिन अच्छा है। आपका पार्टनर आज विवाह का प्रस्ताव दे सकता है। माता पिता को मनाना पड़ेगा क्योंकि उन्हें रिश्ता शायद पसन्द न आएं।

तुला राशि
शारीरिक व मानसिक रूप से स्वास्थ्य बहुत अच्छा रहने की संभावना है। आपको अपनी मान-प्रतिष्ठा बनाये रखने के लिये समाज के कार्यों में सहयोग देना चाहिए। व्यापारियों का दिन फायदेमंद रहेगा। अगर आप सरकार के नियमों का पालन करेंगे तो आपके लिए अच्छा होगा। आपको दूसरों के सामने अपनी बात खुलकर रखनी चाहिए, इससे चीज़ें स्पष्ट रहेंगी। मन में नकारात्मक एवं उदासीन विचार न आने दीजिएगा। कुछ नकारात्मक विचार आपके ऊपर हावी हो सकते हैं। इससे मन विचलित रहने के योग बनते हैं। प्रेमी की बातों में भी आपको कोई रूचि नहीं आएगी।

वृश्चिक राशि
आपके लिए आज का दिन मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आप अपने आप पर ध्यान देंगे और खुद को नए संसाधनों का प्रयोग कर बेहतर बनाने का प्रयास करेंगे। कोई नया मोबाइल खरीदने की इच्छा मन में जाग सकती है। दांपत्य जीवन में रोमांस और प्रेम बढ़ेगा। प्रेम जीवन जीने वालों के लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा। आज आप फोन पर काफी बिजी रहने वाले हैं। यात्राओं पर जाने का विचार मन से निकाल देना ही बेहतर होगा। दोस्तों से झगड़ा हो सकता है। नौकरी पेशा लोगों को अच्छे नतीजे मिलेंगे। आपको अगर कोई पसंद है तो अपने मन की बात कह दें।

धनु राशि
आज आपका दिन उत्तम रहेगा। अपने कॉन्फिडेंस के दम पर आप हर काम में सफल होंगे। कला या किसी रचनात्मक काम में आपका रूझान बढ़ेगा। आप अपनी सभी समस्याओं का हल आराम से ढूंढ निकालेंगे। आज आप कुछ समय मनोरंजन में बितायेंगे। आपका दाम्पत्य संबंध मधुरता से भरपूर रहेगा। भाग्य आपको कुछ अच्छे मौके देगी। प्रेम संबंधों में हमेशा धीर-गंभीर नही बने रहना चाहिए। थोड़ा हंसी-मजाक भी आपस में अवश्य करना चाहिए

मकर राशि
आज का दिन खूब मौज-मस्ती करने का है। समय के साथ आपका रिश्ता और मजबूत होगा। आपके पास कुछ नयी जिम्मेदारियां आयेंगी, जिन्हें आप सफलतापूर्वक निभायेंगे। आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। व्यापार में साझेदारी से लाभ होगा। मार्केटिंग से जुड़े लोगों के लिए दिन फायदेमंद रहने वाला है। विवादास्पद मुद्दों से आपको दूरी बनाए रखनी पड़ सकती है। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। लव पार्टनर और जीवन साथी के साथ संबंधो को मजबूत बनाने के लिए आप पूरा योगदान देंगे। आज आपकी सभी इच्छाएं पूर्ण होगी।

कुंभ राशि
आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा रहेगा लेकिन सेहत को लेकर आपको चिंतित रहेंगे। पेट में दर्द, एसिडिटी, ऐंठन परेशान कर सकती है। नींद पूरी लेने की कोशिश करें। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे मिलेंगे। अधिक प्रयास करने से सफलता भी मिलेगी। दांपत्य जीवन प्रेम पूर्ण स्थितियों में रहेगा। जीवनसाथी भी पूरी मदद करेगा कि आपका साथ दे सके। प्रेम जीवन जीने वालों को सामान्य अवसर मिलेंगे और अपने प्रिय के साथ अच्छा वक्त बिताएंगे। प्रेमी से बात करने में आपको कोई दिलचस्पी नहीं होगी लेकिन आप यह बात जाहिर नहीं होने देंगे। आप मन ही मन खुद को परेशान कर सकते हैं।

मीन राशि
आज आप अपने स्वास्थ का खास ख्याल रखे। साथ ही माता-पिता के स्वस्थ का भी पूरा ध्यान रखे। घर में नन्हें मेहमान के आने का योग बन रहा है। आज अध्यात्म के प्रति आपकी रूचि बढ़ेगी। ऑनलाइन व्यापार शुरू करने का प्लान बनायेंगे। साथ ही घर पर अपनों से बड़ों की सलाह भी लेंगे। ऑफिस का काम घर पर कर रहे लोगों को काम पूरा करने में थोडा वक्त लगेगा। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। सुबह उठाने के बाद धरती माँ को छूकर प्रणाम करें, आर्थिक स्थिति मजबूत होंगी। प्रेम के प्रति आपकी कोशिशें आज रंग लाएंगी। आज आपके मन का मीत आपको मिलेगा। फोन पर बहुत बातें होंगी।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...