रांची: 12 अप्रैल, बुधवार को चंद्रमा मूल नक्षत्र में रहेगा। जिससे ध्वज योग बन रहा है। इस शुभ योग के प्रभाव से कर्क राशि वालों के दिन की शुरुआत सुखद होगी। रुका हुआ पैसा मिलने के भी योग हैं। वृश्चिक राशि वालों के लिए दिन अच्छा है। बिजनेस में फायदा मिलेगा। मकर राशि के नौकरीपेशा लोगों को तरक्की मिल सकती है।

आज परिघ नाम का अशुभ योग बनने से सिंह राशि के लोग नौकरी और बिजनेस में सावधान रहें। मेष और मीन राशि के लोग बिजनेस में नई शुरुआत करना चाहते हैं तो इसके लिए दिन ठीक नहीं है। बाकी राशियों के लिए दिन सामान्य रहेगा।

मेष राशिफल

सूर्य द्वादश व चन्द्रमा गुरु की राशि मीन में हैं। आज यह गोचर बिजनेस में संघर्ष दे सकता है। छात्रों के लिए अनुकूल समय है। रूका कार्य बनेगा।पीला व नारंगी रंग शुभ है। तिल का दान करें। तिल का दान करें। गुरु का आशीर्वाद लें।
वृषभ राशिफल
सूर्य के द्वादश व चन्द्रमा के इस राशि से अष्टम गोचर की अनुकूलता के कारण हेल्थ में प्रगति के संकेत हैं। नौकरी के प्रति लापरवाही से बचें। आसमानी व हरा रंग शुभ है। शिक्षा में सफलता मिलेगी। ऊनी वस्त्र का दान करें।किसी शिव मंदिर में पीपल का पेड़ लगाएं।

मिथुन राशिफल
आईटी व मैनेजमेंट छात्रों के करियर में प्रोग्रेस संभावित है। राशि स्वामी बुध व धनु चन्द्रमा का गोचर आध्यात्मिक लाभ दे सकता है। लाल व आसमानी रंग शुभ है। धन प्राप्ति की सम्भावना रह सकती है। किसी धार्मिक स्थान पर पीपल का पेड़ लगाएं।

कर्क राशिफल
चंद्रमा इस राशि से खष्ठम स्वास्थ्य के लिए बहुत बेहतर नहीं है। गुरु नवम यानी भाग्यभाव में हैं। व्यवसाय में प्रगति से प्रसन्न रह सकते हैं। कोई बड़ी व्यवसायिक योजना फलीभूत होगी। नारंगी व सफेद रंग शुभ है। चन्द्रमा के बीज मंत्र का जप करें।

सिंह राशिफल
व्यवसाय में संघर्ष है। नौकरी में नवीन प्रोजेक्ट की तरफ प्रेरित होंगे। मकान क्रय की योजना बनेगी। नारंगी व लाल रंग शुभ है। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। युवा लव लाइफ को लेकर थोड़ा परेशान रह सकते हैं,असत्य व कटु वाणी से बचें। श्री कृष्ण उपासना करें।

कन्या राशिफल
सप्तम गुरु दाम्पत्य जीवन के लिए शुभ हैं। बहुत दिनसे रुका कार्य पूर्ण होगा। शनि अब कुम्भ गोचर यानी खष्ठम गोचर करके शुभता प्रदान करेंगे।आसमानी व सफेद रंग शुभ है। गाय को पालक खिलाएं। पिता का आशीर्वाद लें।

तुला राशिफल
आज उच्चाधिकारियों से थोड़े तनाव की स्थिति में रहेंगे। राशि स्वामी शुक्र व शनि प्रगति का कारक ग्रह है। धार्मिक यात्रा होगी। रियल स्टेट व मीडिया से सम्बद्ध जातकों के लिए चन्द्र व गुरु गोचर शुभ है। वाहन क्रय करने की बात चलेगी। नीला व हरा रंग शुभ है। गाय को केला खिलाये।

वृश्चिक राशिफल
आज सूर्य व गुरु मीन में दिवस को सफल करेंगे। व्यवसाय में प्रगति को लेकर उत्साह होगा। कम्बल का दान करें। बैगनी व नारंगी रंग शुभ हैै। मंगल के बीज मंत्र का जप करें तथा माता के आशीर्वाद से चन्द्रमा की शुभता बढ़ती है।

धनु राशिफल
चन्द्रमा का इस राशि में प्रभाव बैंकिंग व आईट नौकरी के लिए शुभ है। शनि के तृतीय गोचर की अनुकूलता से व्यावसायिक कार्यों में सफलता की प्राप्ति होगी। रुके धन के आगमन होने के संकेत हैं। हरा व आसमानी रंग शुभ है। ड़े भाई का आशीर्वाद लें।

मकर राशिफल
चन्द्रमा का द्वादश व सूर्य-गुरु का द्वितीय गोचर प्रगतिकारक है। शनि राजनीति का कारक ग्रह है। छात्रों को सफलता मिलेगी। पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त करें। व्यवसाय में शुक्र व बुध लाभ प्रदान कर सकते हैं। श्री सूक्त का पाठ करें। आसमानी व हरा रंग शुभ है।।

कुंभ राशिफल
चन्द्रमा एकादश हैं। इस राशि के शनि नौकरी में सफलता देंगे। धार्मिक यात्रा करें। शुक्र प्रेम को विस्तार देगा, युवा लव लाइफ में सफल रहेंगे। यात्रा से लाभ मिल सकता है। लाल व नीला रंग शुभ है। उड़द का दान करें।

मीन राशिफल
दशम चन्द्रमा शुभ फल देंगे। सूर्य व गुरु का इस राशि में प्रभाव छात्रों के लिए प्रगतिकारक है। द्वादश शनि व्यवसाय में लाभ दे सकता है। बुध व गुरु छात्रों को सफलता की प्राप्ति कराएगा। पीला व लाल रंग शुभ है। मसूर का दान करें।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...