रांची: 19 अप्रैल, बुधवार को वृष राशि वालों को नई जिम्मेदारी मिल सकती हैं। फायदेमंद रहेगी। नौकरी, बिजनेस और नई शुरुआत के लिए मिथुन राशि वालों का दिन अच्छा रहेगा। कुंभ राशि के सरकारी नौकरीपेशा लोगों की तरक्की के योग हैं। मीन राशि वालों को रुका हुआ पैसा मिलने के योग हैं।

आज वैधृति नाम का अशुभ योग भी बन रहा है। जिससे मेष राशि वालों के ऑफिस का काम बढ़ेगा। प्रॉपर्टी डीलिंग में भी रुकावटें आ सकती हैं। धनु राशि वाले लोगों की नौकरी और बिजनेस में परेशानी आ सकती है। इनके अलावा बाकी राशियों के लिए ठीकठाक दिन रहेगा।

मेष राशि
आपके लग्न में उच्च का सूर्य और राहु साथ-साथ विराजमान हैं। इसके कारण आपको कुछ मानसिक विकार हो सकता है। भाइयों से टकराव संभव है। आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आप राहु की शांति हेतु उपाय करवाएं। अगर आप अधिकारी या कर्मचारी हैं तो कार्यालय में आपके लिए दिन ठीक है। भाग्य सामान्य है और धन आने के अच्छे योग हैं।

वृष राशि
स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। कचहरी के कार्यों में हाथ डालने से बचें। असफलता के योग बनते दिख रहे हैं। आपके मानसिक शांति में आपके शत्रुओं के कारण बाधा आ सकती है। धन आने में भी बाधा है। छोटी मोटी दुर्घटना का योग है। भाग्य आपका साथ देगा। कार्यालय में आपकी लड़ाई हो सकती है।
मिथुन राशि
धन प्राप्त होने में कुछ बाधा है। छोटे-मोटे दुर्घटना का योग है। संतान के साथ संबंधों में गिरावट आ सकती है। कार्यालय में आपकी स्थिति ठीक रहेगी। भाग्य आपका साथ दे सकता है। कचहरी के कार्यों में सफलता का योग है।

कर्क राशि
जीवनसाथी का भी स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आपकी संतान आपका सहयोग नहीं कर पाएगी। अगर आप प्रयास करेंगे तो शत्रु पराजित हो सकते हैं। आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। नसों की कुछ शिकायत आपको हो सकती है। भाग्य आपका साथ देगा। कार्यालय में किसी व्यक्ति की वजह से आपको परेशानी आ सकती है। धन आने का उत्तम योग है।

सिंह राशि
अगर आप कर्मचारी या अधिकारी हैं तो समय आपके लिए अत्यंत उत्तम रहेगा। कार्यालय में आपको उत्तम कार्य प्राप्त होगा। अगर प्रमोशन का समय है तो प्रमोशन भी हो सकता है। भाग्य आपका साथ नहीं दे पाएगा। धन आने के मार्ग में बाधाएं आएंगी। अगर आप प्रयास करेंगे तो शत्रुओं पर आपको विजय प्राप्त हो सकती है। आपको अपनी संतान से सहयोग प्राप्त हो सकता है।

कन्या राशि
आपके पिताजी के स्वास्थ्य में थोड़ी परेशानी हो सकती है। माताजी की का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। भाग्य आपका भरपूर साथ देगा। अगर आप अधिकारी या कर्मचारी हैं तो आपको अपने कार्यालय में परेशानी हो सकती हैं। आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

तुला राशि
पेट में थोड़ी बहुत गड़बड़ी हो सकती है। आपको और आपके जीवन साथी को कुछ मानसिक क्लेश भी हो सकता है। आपके लिए चैलेंज के रूप में है। भाग्य के स्थान पर आपको अपने परिश्रम पर विश्वास करना पड़ेगा। आपको अपने संतान से लाभ होगा।

वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के वे जातक जो अविवाहित है उनके विवाह के अच्छे प्रस्ताव भी आएंगे। आपके सुख में वृद्धि हो सकती है। माताजी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। पिताजी के स्वास्थ्य में परेशानी आ सकती है। आपको अपने संतान से लाभ प्राप्त होगा। संतान की उन्नति भी हो सकती है। आपका स्वास्थ्य भी थोड़ा खराब हो सकता है। आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। आपके साथ छोटी मोटी दुर्घटना भी हो सकती है।

धनु राशि
आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। आपके शत्रु शांत रहेंगे। आपके सुख में वृद्धि हो सकती है। बहनों से संबंध उत्तम रहेंगे। भाग्य आपका कम साथ देगा। आपके जीवन साथी को थोड़ी परेशानी हो सकती है। आपके संतान को मानसिक कष्ट हो सकता है।
मकर राशि
पिताजी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। भाइयों के साथ आपका प्रेम बढ़ेगा। धन का आवागमन सामान्य रहेगा। भाग्य से कम मदद मिलेगी। शत्रुओं से आपकी रक्षा होगी। आपको अपने संतान से उत्तम सहयोग प्राप्त होगा। संतान की उन्नति होगी। माताजी को मानसिक कष्ट हो सकता है।

कुंभ राशि
संतान से आपको सहयोग प्राप्त नहीं होगा। आपके सुख में वृद्धि होगी।कार्यालय में आपका समय ठीक से नहीं कटेगा। आपका स्वास्थ्य ठीक रहने की संभावना है। परंतु जीवन साथी के स्वास्थ्य में थोड़ी परेशानी आ सकती है। भाई भाई बहनों के साथ में संबंधों में कड़वाहट आएगी। भाग्य आपका साथ देगा।
मीन राशि
भाई बहनों के साथ उत्तम संबंध रहेंगे। माता जी के स्वास्थ्य के प्रति आप को ध्यान देना चाहिए। धन संबंधी मानसिक क्लेश हो सकता है। कचहरी के कार्यों में थोड़ी सफलता और थोड़ी असफलता मिल सकती है। आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करें सप्ताह का शुभ दिन मंगलवार है।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...