बाबा रामदेव की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने गैर जमानती वारंट किया जारी, बालकृष्ण पर भी आरोप

Baba Ramdev: बाबा रामदेव और आचार्य बालकृष्ण की मुश्किलें बढ़ गयी है।  केरल की एक अदालत ने रविवार को पतंजलि आयुर्वेद के सह-संस्थापक बाबा रामदेव और आचार्य बालकृष्ण के खिलाफ एक आपराधिक मामले में गैर-जमानती वारंट जारी किया है। कोर्ट ने दोनों के खिलाफ 15 फरवरी को कोर्ट में पेश होने के लिए गैर-जमानती वारंट जारी किया है।

जानकारी के मुताबिक केरल की एक अदालत ने बाबा रामदेव और आचार्य बालकृष्ण के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया है। वारंट कथित भ्रामक मेडिकल विज्ञापनों को लेकर किया गया है. दिव्य फार्मेसी के खिलाफ केरल ड्रग्स इंस्पेक्टर द्वारा दायर आपराधिक मामले में उनकी गैर-हाजिरी के बाद वारंट जारी किया गया है।

15 फरवरी को उनकी उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए वारंट जारी किया गया. इससे पहले अदालत (पलक्कड़ जिला न्यायालय) ने आरोपियों को 1 फरवरी को उनकी उपस्थिति के लिए जमानती वारंट जारी किया था. योग गुरु बाबा रामदेव और पतंजलि आयुर्वेद लिमिटेड पर कई मामले चल रहे हैं।

मामलों में भ्रामक विज्ञापन, अवमानना और ट्रेडमार्क उल्लंघन जैसे केस शामिल हैं. इन मामलों में सुप्रीम कोर्ट से बाबा रामदेव और पतंजलि को राहत मिल चुकी है।  हालांकि, कोर्ट ने उन्हें चेतावनी दी थी कि यदि वे फिर से कोर्ट के आदेशों का उल्लंघन करते हैं, तो उन्हें सजा सुनाई जा सकती है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close