कांस्टेबल ने पत्नी को सर्विस रिवाल्वर से मार दी गोली, दोनों करते थे प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी, FIR के बाद कांस्टेबल निलंबित

जयपुर । पुलिस कांस्टेबल ने एक सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया है। उदयपुर के टीडी थाने में तैनात कॉन्स्टेबल ने अपनी पत्नी को चरित्र शंका के चलते गोली मार दी। कांस्टेबल का नाम मुकेश कुमार सालवी है और शहर के पास स्थित टीडी पुलिस थाने में पिछले 5 साल से लगा हुआ है। साल 2015 में वह पुलिस में भर्ती हुआ था। उसकी पत्नी खुशबू पिछले 3 महीने से अपने पीहर खेरवाड़ा थाना क्षेत्र के नयागांव में रह रही थी।
घटना के बाद कांस्टेबल मुकेश कुमार को अपनी पत्नी खुशबू पर टीडी थाने की सर्विस पिस्टल से फायर करने के मामले में प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया गया है। प्रकरण की गंभीरता को देखते कांस्टेबल मुकेश कुमार को निलंबित किया गया है। जानकारी के मुताबिक कांस्टेबल मुकेश ने रात को पत्नी खुशबू को मैसेज किया था कि मैं कभी भी आऊंगा और तेरे साथ कई लाशों के ढेर बिछा दूंगा. यह मैसेज खुशबू और उसके पिता ने धमकी समझ कर नजरअंदाज कर दिया. इसके बाद ही यह वारदात हो गई।
रिपोर्ट में बताया कि कांस्टेबल दामाद और बेटी, दोनों रीट की तैयारी कर रहे हैं. तीन महीने पहले ही बेटी दामाद को छोड़कर घर आ गई थी. दामाद उसके चरित्र पर संदेह करता था. उसके साथ मारपीट और टॉर्चर भी करता था. मोबाइल के नंबर निकाल कर चेक करता था. इसी कारण वह उसे छोड़कर मायके आ गई थी।
उसे पत्नी के चरित्र पर शंका था। कांस्टेबल ने दिन में थाने के मालखाने से रिवॉल्वर निकाली. रिवॉल्वर लेकर दिन में खुशबू से मिलने नयागांव उसके पिता के घर पहुंचा. खुशबू दूसरी मंजिल से नीचे उतर रही थी, उसी समय कांस्टेबल ने फायर कर दिया. खुशबू के कंधे से गोली आर-पार निकल गई. इसके बाद कांस्टेबल ने अपनी कार वहीं छोड़ी और भाग गया. खुशबू को परिवार के सदस्य गाड़ी मसे हॉस्पिटल लेकर गए जहां, उसका इलाज चल रहा है।









