जामताड़ा में अवैध लॉटरी कारखाना में पुलिस का छापा, 7 गिरफ्तार

जामताड़ा। बंगाल की कुल्टी पुलिस ने बुधवार की सुबह जामताड़ा के मिहिजाम थाना की पुलिस के सहयोग से अमोइ मेन रोड पर बंद अमन रेस्टोरेंट एंड होटल में छापेमारी की। यहां अवैध रूपे से डिअर लॉटरी टिकट छापने का कारोबार किया जा रहा था। इस धंघे में लिप्त सात लोगों को पकड़ा गया है। इसमें से पांच धनबाद जिले के निरसा थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं।

जामताड़ा पुलिस अधीक्षक ने कहा कि आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के अंतर्गत कुल्टी थाना पुलिस से सूचना मिली कि मिहिजाम के अमोई रेलवे अंडर पास के पास डुप्लीकेट लाटरी टिकट की छपाई व बिक्री की जाती है। इससे करोड़ों का कारोबार किया जा रहा है।

एसडीपीओ के नेतृत्व में टीम बनाकर छापेमारी की गई। यहां बंद पड़े अमन होटल की घेराबंदी की गई। तलाशी में डुप्लीकेट लाटरी का टिकट मिला।

टिकट छापने में प्रयुक्त आठ लैपटॉप, 12 डिजिटल प्रिंटर, पांच स्टेपलर, अलग-अलग साइज का 13 सौ बंडल लॉटरी टिकट, सात बोरा प्रिंट लॉटरी टिकट, एक हैवी पेपर कटिंग मशीन, तीन कार्टेज, पांच बाइक और दो प्रिंटिंग मशीन जब्त की गई।

छापामारी के दौरान अमन होटल से कुल सात लोगों को गिरफ्तार किया गया।

Related Articles

close