IPS ट्रांसफर ब्रेकिंग : राज्य सरकार ने 8 आईपीएस अफसरों के किये तबादले, देखिये लिस्ट, किसे कहां मिली जिम्मेदारी

रांची। झारखंड सरकार ने आठ आईपीएस अधिकारियों की ट्रांसफर-पोस्टिंग की है। इसके तहत हारि बिन जमां को रांची का नया ट्रैफिक एसपी बनाया गया है। देर शाम इस संबंध में राज्य सरकार ने आदेश जारी कर दिया। गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग की अधिसूचना के मुताबिक इन अधिकारियों को नयी जिम्मेदारियां मिली है।

  • अनिल पालटा रेल महानिदेशक : महानिदेशक- गृह रक्षा वाहिनी एवं अग्निशमन सेवाएं
  • अनुराग गुप्ता प्रशिक्षण महानिदेशक : महानिदेशक अपराध अनुसंधान विभाग
  • प्रशांत सिंह : अपर पुलिस महानिदेशक झारखंड सशस्त्र पुलिस : अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक- झारखंड पु लिस हाउसिंग कॉरपोरेशन लिमिटेड
  • मनोज कौशिक : पदस्थापन की प्रतीक्षा : पुलिस महानिरीक्षक मुख्यालय
  • पंकज कंबोज प्रक्षेत्रीय पुलिस महानिरीक्षक महानिरीक्षक भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो
  • अनूप बिरथरे पुलिस उप महानिरीक्षक एसटीएफ उप महानिरीक्षक, रांची
  • हारिस बिन जमा: सहायक पुलिस अधीक्षक, यातायात, गिरिडीह पुलिस अधीक्षक, यातायात, रांची
  • शुभांशु जैन : सहायक पुलिस अधीक्षक, नगर, जमशेदपुर सिटी एसपी, रांची

Related Articles

close