Viral Video: भीड़ भरी ट्रेन में अचानक भड़की लड़की, 31 सेकंड में 16 थप्पड़ों से गूंज उठा डिब्बा, सन्न रह गए यात्री
छूने के आरोप पर फूटा गुस्सा, कुछ समझ पाता उससे पहले ही युवक पर टूट पड़ा कहर, वायरल वीडियो ने छेड़ी बहस

नई दिल्ली। सोशल मीडिया Viral Video: पर एक ऐसा वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने लोगों को चौंका दिया है और बहस छेड़ दी है। बताया जा रहा है कि यह घटना भारतीय रेलवे की एक जनरल बोगी की है, जहां भीड़ के बीच अचानक हंगामा खड़ा हो गया।
Viral Video: में देखा जा सकता है कि ट्रेन का डिब्बा पूरी तरह से खचाखच भरा हुआ है। यात्री एक-दूसरे से सटे खड़े और बैठे हैं। इसी बीच गुलाबी शर्ट पहने एक युवक पर एक लड़की अचानक भड़क उठती है।
वीडियो के मुताबिक, लड़की ने युवक पर छूने का आरोप लगाते हुए बिना देर किए थप्पड़ों की बरसात शुरू कर दी। युवक कुछ समझ पाता या अपनी सफाई दे पाता, उससे पहले ही उसके गालों पर एक के बाद एक थप्पड़ पड़ने लगे। महज 31 सेकंड के भीतर लड़की ने उसे करीब 16 थप्पड़ जड़ दिए।
भीड़ इतनी ज्यादा थी कि युवक के पास बचने की भी जगह नहीं थी। उसने हाथ उठाकर खुद को बचाने की कोशिश जरूर की, लेकिन वह लगभग बेबस नजर आया। वहीं लड़की लगातार गुस्से में चिल्लाती रही और थप्पड़ मारती रही।
डिब्बे में मौजूद अन्य यात्री इस अचानक हुए घटनाक्रम से हैरान रह गए। कुछ लोग सिर्फ देखते रहे, जबकि कई यात्रियों ने अपने मोबाइल निकालकर इस पूरी घटना को रिकॉर्ड करना शुरू कर दिया।
Kalesh inside Indian Railways over this guy allegedly touched the girl pic.twitter.com/9vdoSJLH0W
— Ghar Ke Kalesh (@gharkekalesh) April 21, 2026
Viral Video: यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक अकाउंट द्वारा पोस्ट किया गया, जिसके बाद यह तेजी से वायरल हो गया। कुछ ही घंटों में वीडियो पर हजारों व्यूज और लाइक्स आ चुके हैं।
वीडियो को लेकर लोगों की प्रतिक्रियाएं भी बंटी हुई हैं। जहां कुछ लोग लड़की की हिम्मत और सुरक्षा के प्रति उसके रवैये की सराहना कर रहे हैं, वहीं कुछ का कहना है कि भीड़भाड़ में ऐसी घटनाएं गलती से भी हो सकती हैं और बिना पूरी सच्चाई जाने इस तरह की प्रतिक्रिया पर सवाल उठाए जा रहे हैं।
फिलहाल इस वीडियो की सटीक लोकेशन और समय की पुष्टि नहीं हो पाई है, लेकिन इसने एक बार फिर भीड़भाड़ वाली ट्रेनों में यात्रियों की सुरक्षा और व्यवहार को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।









