सीतामढ़ी। आखिरकार योगेंद्र की तमन्ना पूरी हो गयी है। 3 फीट के योगेंद्र को अपनी दुल्हनिया मिल गयी है, वो भी बिल्कुल उनके कद काठी की। हालांकि योगेंद्र ने शादी पिछले साल नवंबर में ही हुई थी, लेकिन उस शादी के बाद दोबारा से योगेंद्र को शादी करनी पड़ी। दरअसल हुआ ये कि 3 फुट के योगेंद्र ने अपने लिये 3.5 फीट की दुल्हनिया पूजा की तलाश की थी।

योगेंद्र कुमार जिले के डुमरा प्रखंड के रामपुर परोरी गांव के हैं। पूजा सीतामढ़ी शहर के लोहिया नगर के मेला रोड की रहने वाली है। पूजा की उम्र 21 साल है, जबकि दूल्हा योगेंद्र की उम्र 25 वर्ष है। शादी में दोनों के परिजन पूरी तैयारी के साथ समारोह का आयोजन किया था।

दोनों अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे भी लिए। लेकिन इस शादी से उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा था। नियम के मुताबिक उन्हें अपनी शादी निबंधित करानी थी, लिहाजा निबंधन कार्यालय में योगेंद्र को पूजा के साथ दूसरी बार शादी रचानी पड़ी। योगेंद्र की शादी अंतरजातीय हुई थी। योजनाओं के लाभ के लिए संबंधित विभाग में आवेदन किया, तो विभागीय अधिकारियों ने जानकारी दी कि अब नियम बदल गया है। यानी निबंधित विवाह करने वाले को ही योजना का लाभ दिया जाना है। तब निबंधित शादी के लिए आवेदन किया है।

पांच जून को दोनों ने शादी की है। दोनों ने पांच जून को कोर्ट मैरिज किया है। अब वे सरकारी योजनाओं के लाभ के हकदार हो सकेंगे और सुखमय अपना जीवन बिता सकते हैं।दरअसल, योगेंद्र की शादी अंतरजातीय हुई थी। इस कारण उन्हें निबंधन विभाग में शादी करनी थी। उनके द्वारा मैरिज ऑफिस में एक आवेदन दिया गया था। ऑफिस से उनकी शादी की डेट 5 जून को दी गई। योगेन्द्र ने बताया कि उसे और पूजा को दिव्यांग सहायता राशि के तहत एक-एक लाख रुपए और अंतर्जातीय विवाह योजना के तहत ढाई लाख रुपये मिलने हैं।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...