गुमला। ‘मेरे पिता के साथ अवैध संबंध रखती हो’ … कहते हुए दनदनाते हुए घर में घुसे युवक ने एक महिला को गोली मार दी। घटना गुमला शहर के डीएसपी रोड स्थित बड़ाईक मोहल्ले की है। दिनदहाड़े शहर के बीचो बीच एक महिला को गोली मारकर युवक फरार हो गया। आरोपी युवक की धरपकड़ पूरे मामले की छानबीन में पुलिस जुटी है। 52 वर्षीय विमला देवी की गोली लगने से हालत गंभीर है।

महिला कि सीने में गोली लगी है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को तत्काल सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने महिला की गंभीर हालत को देखते हुए राजधानी रांची के रिम्स अस्पताल रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि पिता के साथ शीरीरिक संबंध को लेकर महिला विमला देवी को गोली मारी गई है।

इधर आरोपी युवक गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। गुमला एसडीपीओ मनीष चंद्र लाल बताया कि जल्द ही आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। सरेआम दिनदहाड़े घर में घुसकर महिला को गोली मारने की घटना के बाद स्थानीय लोगों में दहशत और भय का माहौल कायम हो गया है। महिला ने पुलिस के सामने दिए बयान में बताया कि उसे तुकई गांव निवासी सीटू सिंह के बेटे ने गोली मारी है। गोली मारने से पहले हमलावर ने महिला से कहा था कि ‘मेरे पिता से संबंध रखना नहीं छोड़ रही हो, इसलिए तुम्हें अब जिंदा नहीं रहने देंगे।’ इतना कह कर आरोपी युवक ने गोली मारी और भाग गया।

महिला के पति का निधन कई साल पहले हो गया था। इसके बाद गुमला शहर के ही तुकई गांव निवासी सीटू सिंह नामक व्यक्ति से उसका संबंध हो गया था। महिला गांव में लगने वाली बाजारों में जाकर दारू – हडीया बेचने के साथ साथ दूसरों के घरों में जाकर काम भी किया करती थी। गोली लगने से घायल हुई महिला के बेटे राहुल कुमार ने बताया कि घटना के वक्त वह बगल में नहा रहा था, तभी गोली चलने की आवाज सुनाई दी। वह दौड़ा तो उसने देखा कि उसके घर से ही एक युवक बाहर तेजी से निकालकर बाइक स्टार्ट कर भाग गया।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...