रांची। हेमंत सोरेन को कहीं से भी राहत मिलती नहीं दिख रही है। ED की रिमांड पर रिमांड बढ़ती जा रही है, कोर्ट से भी कोई छूट नहीं मिल रही है। उधर कस्टडी में हेमंत सोरेन मुश्किल में हैं, तो वहीं JMM कार्यकर्ता बाहर बैचेन हैं। अब पार्टी ने हेमंत सोरेन की जल्द रिहाई के लिए उपवास का ऐलान किया है। पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन के पक्ष में JMM न्याय यात्रा भी निकालेगी। राज्य के सभी जिलों में झामुमो की तरफ से न्याय यात्रा निकाली जायेगी।

इस दौरान झामुमो कार्यकर्ता जिलेवार उपवास भी करेंगे। न्याय यात्रा की शुरुआत 15 फरवरी से होगी। 20 फरवरी तक सभी जिलों में यह यात्रा होगी। यात्रा के दौरान छोटी-छोटी सभाएं होगी, जिसमें लोगों को विपक्ष की साजिश के बारे में जानकारी दी जायेगी। झामुमो महासचिव सह प्रवक्ता विनोद पांडेय ने बताया कि जिलों से झामुमो की कमेटी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता केंद्रीय कार्यालय से संपर्क कर हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के विरुद्ध संघर्ष करने की अनुमति मांग रहे थे।

कार्यकर्ताओं की भावना को देखते हुए भाजपा की साजिश से पर्दा उठाने का निर्णय किया गया है।यात्रा के दौरान सभाएं भी होगी। जनता को विपक्ष के षड़यंत्र और राज्य सरकार के कामों की जानकारी दी जायेगी। जनता को ये बताया जायेगा, किस तरह से साजिश के तहत हेमंत सोरेन को जेल भेजा गया है। झामुमो ने कहा है कि विपक्ष के मंसूबों को कभी बेकार होने नहीं दिया जायेगा।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...