धनबाद। CBI ने घूस लेते अभिकर्ता को गिरफ्तार किया है। ये गिरफ्तारी चिरकुंडा से हुई है। जानकारी के मुताबिक भ्रष्टाचार के मामले में शिकायत के बाद ये कार्रवाई की गयी है। हालांकि शिकायत किसने की है, इसकी स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पायी है। मुगमा क्षेत्र के एक यूनियन व एक मजदूर की तरफ से सीबीएच ग्रुप के अभिकर्ता आरपी पांडेय के खिलाफ घूस लेने की शिकायत की जानकारी मिल रही है। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हो सकती है।

गिरफ्तारी के बाद आरपी पांडेय को पूछताछ के बाद सीबीआई की टीम धनबाद लेकर चली गयी। गिरफ्तारी के बाद आरोपी के घर व दफ्तर में भी सर्चिंग की गयी है। जानकारी के मुताबिक सीबीआई धनबाद की टीम ने बुधवार की शाम करीब 6:30 बजे इसीएल कुमारधुबी कोलियरी की भाग्यालखी खदान के समीप से सीबीएच ग्रुप के अभिकर्ता आरपी पांडेय को रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया।

सीबीआई धनबाद की टीम तीन वाहनों से यहां पहुंची थी। आरपी पांडेय को हिरासत में लेने के बाद उनको लेकर कुमारधुबी के समीप बरमूड़ी कार्यालय पहुंची। जहां उनकी मौजूदगी में सर्च किया गया। बाद में उन्हें धनबाद लेकर टीम चली गयी। जानकारी मिली है कि कुछ डिवाइस और कागजात को भी सीबीआई के अधिकारी साथ लेकर गये हैं। इस मामले में पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...