Jharkhand Weather : झारखंड में आंधी तूफान का अलर्ट हुआ जारी

रांची : झारखंड में 2 मार्च से फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। राज्य में 3 दिन लगातार बारिश होगी। 3 मार्च को आंधी चलेगी। वज्रपात भी होगा। इसका असर राज्य के कई जिलों में पड़ेगा। इसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। यह जानकारी रांची एयरपोर्ट स्थित मौसम केंद्र ने 29 फरवरी, 2024 को दी है।
झारखंड मौसम विभाग की ओर से कहा गया है कि अब झारखंड में 3, 4 और 5 मार्च को बारिश हो सकती है. मौसम विभाग की ओर से पूर्वानुमान में बताया गया है कि गर्जन के साथ राज्य के कुछ स्थानों पर हल्के और मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है. इसके लिए लोगों को अलर्ट भी किया गया है.
इन जिलों में बारिश का अलर्ट
राज्य के दक्षिणी, मध्य और उत्तर पूर्वी भागों में बारिश हो सकती है. इसमें पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़, देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ और साहिबगंज शामिल है. 6 मार्च को आसमान पर बादल छाए रह सकते हैं.









