पूर्णिया।शादी तय हुई, तो दो लड़कियां घर से फरार हो गयी। दोनों लड़कियां पड़ोसी है। खबर है कि दोनों लड़कियों का प्रेम प्रसंग दूसरे लड़कों के साथ है, लिहाजा शादी नहीं करने की बात कहकर दोनों घर से भाग गयी। इस मामले में परिजनों ने पुलिस में मामला दर्ज कराया, जिसके बाद हरकत में आयी पुलिस ने दोनों को बरामद कर लिया है। परिजन द्वारा थाना में अपहरण का मामला दर्ज करवाया था। मामला सहायक खजांची थाना क्षेत्र बीबीएम स्कूल स्थित बैंक कॉलोनी की है।

हालांकि लड़कियां अभी भी अड़ी हुई है कि वो अपने परिजनों के साथ नहीं जायेगी। बरामद दोनों लड़की का मेडिकल जांच करवा कर 164 का बयान कोर्ट में करवाया जाएगा । कोर्ट के आदेश के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। दोनों लड़की को सहरसा के सौर बाजार से बरामद किया है। परिजनों के मुताबिक दोनों का शादी अलग अलग जगहों पर तय किया था।

दोनों की शादी तय होने के बाद से ही परिजनों से नाराज चल रही थी। इसी बीच 5 दिसंबर को दोनों साथ-साथ भाग गयी। दोनों एक साथ घर छोड़कर भागने पर परिजनों में हड़कंप मच गया, जिसके बाद सहायक खजांची थाना में अलग अलग अपहरण का आवेदन दिया गया था। पुलिस ने परिजनों को बुलाकर लड़कियों को सुपूर्द करना चाहा, लेकिन लड़कियों ने जाने से साफ इंकार कर दिया।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...