रांची। भाजपा ने धनबाद, दुमका और चतरा तीनों सीटों पर सीटिंग एमपी का टिकट काटा है। धनबाद से जहां मौजूदा सांसद पीएन सिंह का टिकट काटा है, तो वहीं दुमका से सुनील सोरेन और चतरा से सुनील सिंह को पार्टी ने इस बार प्रत्याशी नहीं बनाया है। तीनों सीटिंग सांसद के टिकट काटकर पार्टी ने स्पष्ट और कड़ा संदेश दिया है। पार्टी की नजर सिर्फ 2024 के चुनाव पर नहीं है, बल्कि उसकी नजर 2047 तक के चुनाव पर है।

खुद प्रधानंमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्पष्ट कहा है कि पार्टी 2047 तक की प्लानिंग पर काम कर रही है। लिहाजा पार्टी ने कई सीटिंग एमपी के टिकट काटकर स्पष्ट संदेश दे दिया है कि परफार्मिंग सांसद या नेता ही भाजपा की मिशन 2047 का हिस्सा रहेगा। जो सत्ता और सीट को अपनी जागीर समझेंगे, उन्हें पार्टी आगे मौका नहीं देगी। जाहिर है इस बार पार्टी ने कई अहम प्रयोग किये हैं।

पार्टी ने तीन मौजूदा सांसद के टिकट काटे

भाजपा ने झारखंड के 14 लोकसभा सीट में से अब 13 लोकसभा सीट के प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर दिया है। गिरिडीह की सीट का पेंच फंसा हुआ है। हालांकि चर्चा है कि इसमें भी भाजपा के घोषित होने वाले प्रत्याशी जल्द ही भाजपा प्रवेश करने वाले हैं। हालांकि वो कौन होंगे, उसकी जानकारी नहीं मिल पायी है। दुमका से सुनील सोरेन की जगह सीता सोरेन, धनबाद में पीएन सिंह की जगह ढुलू महतो और चतरा में सुनील सिंह की जगह कालीचरण सिंह को पार्टी ने प्रत्याशी बनाया है।

भाजपा दरअसल सकेंड लेयर की टीम खड़ी कर रही है, ताकि 2047 के मिशन के लिए उनके पास संभावनाएं बची रहे। दुमका, चतरा और धनबाद में प्रत्याशी चयन में इसी बात का ख्याल रखा गया है कि एक्टिव चेहरे को आगे लाया जाये, साथ सेकंड लेयर की टीम भी खड़ी की जाये। वैसे नेता, जिसमें आक्रमकता भी हो, सक्रियता भी हो और जनाधार भी हो। रविवार को जिन तीन सीटों का ऐलान हुआ, उसमें उसी बात की झलक दिख रही है।

सांसद सुनील सिंह ने खुद ही किया था पोस्ट

बीजेपी के चतरा सांसद सुनील सिंह ने उम्मीदवारी के रेस से खुद को बाहर किया था। उन्होंने भी सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट करते हुए सुनील सिंह ने लिखा है कि बीते 10 वर्षों तक चतरा की जनता का सेवा का मौका देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा, अमित शाह को धन्यवाद। साथ ही उन्होंने चतरा की जनता का विशेष आभार व्यक्त किया है। इस पोस्ट के साथ ही, यह साफ हो गया है कि उन्होंने खुद को लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारी के रेस से बाहर कर लिया है।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...