बेतिया। सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग करने वालों दोनों शूटर बिहार के रहने वाले हैं। बेटों की इस करतूत ने परिवारवालों को हैरान कर दिया है। आरोपियों की पहचान विक्की गुप्ता और सागर पाल के तौर पर हुई है, जो बिहार के रहने वाले हैं। इन्होंने सलमान के घर की तीन रेकी की थीं और पांच राउंड फायर किए थे। मुंबई पुलिस इन दोनों के गांव मसही आई थी।

उन्होंने परिजनों और ग्रामीणों से करीब चार घंटे तक पूछताछ की थी। इसके बाद टीम मुंबई के लिए रवाना हो गई। मामले में अभी पुलिस की जांच जारी है।
फिल्म अभिनेता सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग करने वाले गिरफ्तार युवकों का कनेक्शन लॉरेंस विश्नोई गैंग से भी है। यह बात चर्चा में आने के बाद पुलिस और खुफिया विभाग की टीम जांच में जुट गई है। विश्ननोई गैंग हत्या, लूट, अपहरण, फिरौती और रंगदारी मांगने के लिए मशहूर है।

पिछले दो साल में पश्चिमी और पूर्वी चंपारण जिले के विभिन्न इलाकों में विश्नोई के नाम पर रंगदारी मांगने के मामले में कई युवक जेल गए हैं। इन युवकों से फायरिंग करने वाले युवकों का भी कनेक्शन खुफिया विभाग तलाश रही है।

जानकारी के मुताबिक दो आरोपियों को मुंबई के किला कोर्ट ने 10 दिन की पुलिस रिमांड में भेज दिया है। दोनों आरोपियों को मुंबई क्राइम ब्रांच ने सोमवार देर रात गुजरात के भुज से अरेस्ट किया था। इधर दोनों आरोपियों के घर वाले दंग हैं। उनका कहना है कि दोनों मजदूरी करने के लिए गया था, ना जाने वो कैसे इस पूरे कांड में फंस गया।

विक्की साहेब गुप्ता (24) की मां सुनीता देवी ने हाथ जोड़कर महाराष्ट्र सरकार और सलमान खान से माफी मांगी है। उन्होंने कहा कि मेरे बेटे को माफ कर दीजिए। इसके बाद उसे कभी भी दूसरे प्रदेश में काम लिए नहीं जाने देंगे। विक्की के पिता साहेब साह ने भी अपने बेटे की गुनाहों के लिए माफी मांगी है।

दोनों आरोपी सलमान खान के पनवेल फार्म हाऊस से 10 किलोमीटर की दूरी ही रुके हुए थे। पुलिस ने दलील दी कि यह एक इंटरनेशनल रैकेट है और इनका बिहार और गुजरात से भी कनेक्शन है। हम अपनी जांच का दायरा हरियाणा, पंजाब, यूपी, बिहार और गुजरात तक बढ़ाना चाहते हैं।

वहीं सलमान के घर फायरिंग करने वाले दूसरे आरोपी सागर पाल के पिता जोगेंद्र पाल ने कहा कि हम लोग कमाने-खाने वाले मजदूर हैं। इंटरनेट पर खबर देखकर बेटे के बारे में जानकारी मिली। वो पहले से ही कमाने के लिए जालंधर गया था। इसके बाद क्या किया, पता नहीं। सीधा लड़का था।

हाल में होली के बाद वापस गया था। पुलिस वाले आए और उसके भाई राहुल को पकड़कर ले गए।इसके अलावा पुलिस ने कोर्ट में लॉरेंस के भाई अनमोल के फेसबुक पोस्ट और सलमान खान के ऊपर हुए पुराने हमलों का भी जिक्र किया।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...