पटना बिहार में मौसम तेजी से बदल रहा है। बीते 24 घंटे में प्रदेश के कई इलाकों में हल्की बारिश ने ठंड बढ़ा दी है बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी बिहार में बारिश की स्थिति पैदा कर रही है। बीते 24 घंटे में छपरा और वैशाली जिले के कई इलाके में हल्की से मध्यम स्तर की बरसात देखने को मिली। वहीं प्रदेश के कई इलाकों में हल्की फुल्की बूंदाबांदी भी हुई है। पूरे प्रदेश में पछुआ और उत्तर-पश्चिम हवा का प्रभाव सतह से 1.5 किलोमीटर ऊपर तक बना हुआ है जिसकी गति 4 से 6 किलोमीटर प्रति घंटे की है। सुबह समय में प्रदेश के अनेक क्षेत्रों में कोहरा देखने को मिल रहा है।

बिहार के उत्तरी भाग एवं दक्षिण पश्चिम और दक्षिण पूर्व भाग में सुबह के समय घना कुहासा छाया है। मौसम विभाग की मानें तो विगत 24 घंटे में सबसे कम न्यूनतम तापमान बांका में 8.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। बीते 24 घंटे में पटना में अधिकतम तापमान जहां 24.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रदेश का औसत अधिकतम तापमान 23 से 25 डिग्री सेल्सियस पर बना हुआ है, वहीं औसत नुनतम तापमान 10 से 12 डिग्री सेल्सियस के बीच हैं।

मौसम विभाग ने प्रदेश के लोगों से अपील की है कि जिन क्षेत्रों में घना कोहरा छाया रहा है वहां के लोग सड़क पर यातायात के दौरान विशेष सावधानी बरते। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों तक न्यूनतम तापमान में दो से 3 डिग्री सेल्सियस की क्रमिक बढ़ोतरी देखने को मिलेगी और फिर न्यूनतम तापमान में गिरावट देखी जाएगी। वही दिन के समय आसमान अगले 5 दिनों तक साफ रहेंगे हल्की बूंदाबांदी होने की वजह से तापमान में कमी आएगी।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...