रांची। गर्मी और लू से परेशान झारखंडवासियों को आज बारिश की बूंदाबांदी से बड़ी राहत मिली है। तेज हवाओं के साथ हुई बारिश ने तापमान को 30 डिग्री पर ला दिया है। पूरे प्रदेश में बारिश के कारण मौसम खुशगवार हो गया है। अगले तीन चार दिनों तक मौसम की यही स्थिति रहेगी। हालांकि बारिश के साथ मेघ गर्जन और वज्रपात की आशंका है .जिसके लिए मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। शनिवार को झारखंड के लगभग हर जिले में बारिश हुई। जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिल गयी है। वहीं कल व परसो की बात की जाए तो 23 और 24 अप्रैल को भी पूरे झारखंड में यही स्थिति बनी रहेगी।

केंद्र ने आमजनों व किसानों के लिए खराब मौसम के मद्देनजर यलो अलर्ट भी जारी किया है। मौसम विज्ञान केंद्र रांची की माने तो यह स्थिति 28 अप्रैल तक बनी रहेगी। मौसम विज्ञान के मुताबिक 23 और 24 अप्रैल को पूरे राज्य में गर्जन के साथ वर्षा की संभावना है, जबकि 25 और 26 अप्रैल को राज्य के उत्तर पूर्वी यानी दुमका, देवघर, धनबाद, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहेबगंज के साथ साथ दक्षिणी हिस्से यानी पूर्वी व पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला खरसावां और निकटवर्ती मध्य भाग यानी रांची, रामगढ़, बोकारो, हजारीबाग, गुमला और खूंटी में गर्जन के साथ वर्षा होगी। राज्य में कई जगहों पर 30 से 40 किमी की रफ्तार से हवा चलेगी। गर्जन और वज्रपात की चेतावनी भी जारी की गई है। वहीं 26 और 27 अप्रैल को भी गर्जन और वज्रपात के साथ वर्षा होने का पूर्वानुमान किया गया है।

27 और 28 अप्रैल को भी बनी रहेगी और पूरे राज्य में वर्षा होने की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञान केंद्र रांची की रिपोर्ट के अनुसार 23 से 26 अप्रैल तक राज्य के इन विभिन्न हिस्सों में गर्जन व वज्रपात होने और 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से सतही हवा चलने की संभावना है। मौसम के बदले मिजाज को देखते हुए रांची केंद्र ने लोगों से सतर्क रहने और सावधानी बरतने की अपील की है।

मौसम विभाग के अनुसार रांची, बोकारो और रामगढ़ के कुछ भागों में हल्के से मध्यम दर्जे के मेघ गर्जन और वज्रपात के साथ वर्षा होने की संभावना है। पलामू, गढ़वा, लातेहार जिला के लिए भी चेतावनी जारी की गई है। इसके अलावा लोहरदगा और गुमला जिला के लिए भी चेतावनी जारी की गई। आने वाले पांच दिनों तक मौसम ऐसा ही रहेगा।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...