रांची: झारखंड में मौसम का मिजाज बदल रहा है। धीरे- धीरे अब ठंड दस्तक देने लगी है। आपके घरों में पंखे की स्पीड कम होने लगी होगी। हल्की पतली ही सही लेकिन चादर अब निकलने लगी होगी। राज्य के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में कमी दर्ज की जा रही है। अभी तापमान में और गिरावट आ सकती है। आसमान में बादलों का डेरा अभी ठंड बढ़ने से रोक रहा है। मौसम विभाग की मानें तो कुछ दिनों में 2 से चार डिग्री तक कई हिस्सों में गिरावट दर्ज की जा सकती है।

मौसम विभाग ने पहले ही बताया है कि अभी मौसम साफ रहेगा। राज्य के कई हिस्सों में आज भी हल्के बादल छाए रहेंगे। राज्य से मानसून ने अब विदाई ले ली है। रांची न्यूनतम तापमान में करीब 4 से 5 डिग्री सेल्सियस की पिछले सप्ताह की तुलना में गिरावट दर्ज की गयी है।

अगर राज्य के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान पर नजर डालें तो रांची का न्यूनतम तापमान 18.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, कांके में 16.5 डिग्री न्यूनतम तापमान रिकार्ड हुआ। ग्रामीण इलाकों में तापमान में भी गिरावट दर्ज की गयी है। राज्य में जहां सबसे अधिक तापमान दर्ज किया जाता रहा है गोड्डा का न्यूनतम 22.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। जमशेदपुर का न्यूनतम तापमान 22, डालटनगंज का 20.8, बोकारो का 20.1, चाईबासा का 20.0, देवघर का 21.4, गिरिडीह का 21.6, गढ़वा का 20.3 और रामगढ़ का 19.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है।

आमतौर पर नवरात्रि की शुरुआत से ठंड की दस्तक मानी जाती है। इस सूबे में मानसून भी कमजोर रहा है। IMD के मुताबिक नवरात्रि के कुछ दिनों में आसमान में आंशिक बदल छाए रह सकते हैं। तापमान में गिरावट के साथ मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। रजाई और कम्बल निकालने के दिन आ गए हैं।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...