गाजियाबाद। टाटा स्टील के बड़े अफसर की लूट के बाद जान ले ली गयी। घटना यूपी के गाजियाबाद स्थित शालीमार गार्डन इलाके की है। टाटा स्टील के नेशनल बिजनेस हेड विनय त्यागी की लूट के बाद हत्या कर दी गई। उनके पिता ने इस मामले में थाने में केस दर्ज कराया है। शिकायत में उन्होंने बताया कि बेटा ऑफिस से राजेंद्र नगर मेट्रो स्टेशन पर रात साढ़े 8 बजे पहुंचा। इसके बाद पहली कॉल 11 बजे घर पर की। बेटे ने अपनी पत्नी को फोन कर बताया कि उसे लेने आ जाओ, उसके पास डेढ़ लाख रुपये कैश है।

हालांकि कुछ देर बाद फिर से कॉल कर आने से मना कर दिया। उन्होंने कहा कि वे खुद ही आ रहे हैं। 11 बजकर 21 मिनट पर उनकी पत्नी ने मोबाइल पर कॉल किया और देर होने का कारण पूछा। विनय ने कहा कि 5 से 7 मिनट में घर पहुंच जाएंगे। उन्होंने अपनी लोकेशन भी शेयर की। ये उनकी आखिरी कॉल थी। सवाल उठ रहा है कि वह साढ़े 8 बजे से 11 बजे तक कहां रहे। बताया जा रहा है कि जब फोन पर बात की थी तो आवाज लड़खड़ा रही थी। बदमाशों ने उनके बेटे से मोबाइल और लैपटॉप के साथ ही कैश भी लूट लिया।

उनका शव घर से कुछ दूर सड़क के किनारे मिला। उनका लैपटाप व मोबाइल गायब है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।अब तक मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार शाम को वह गुरुग्राम कार्यालय से आ रहे थे। रास्ते से उन्होंने पत्नी को लोकेशन भेजकर राजेंद्र नगर मेट्रो स्टेशन से रिसीव करने के लिए बुलाया।

उनकी पत्नी मेट्रो स्टेशन पहुंचीं, लेकिन वह नहीं मिले। उनका मोबाइल नंबर भी बंद आने लगा। काफी देर खोजकर वह घर गईं और स्वजन को इसकी जानकारी दी। स्वजन ने खोजबीन शुरू की। देर रात घर से थोड़ी दूर पर उनका शव मिला। शरीर पर चाकू के वार के निशान मिले। सहायक पुलिस आयुक्त सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि विनय की हत्या हुई है। सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है।

विनय त्यागी (42) दिल्ली में टाटा स्टील के ऑफिस में तैनात थे, जबकि उनका परिवार साहिबाबाद के राजेंद्र नगर सेक्टर-5 में रहता है। उनका एक महीने पहले ही कोलकाता से दिल्ली ट्रांसफर हुआ था। विनय त्यागी अमूमन मेट्रो से ही ऑफिस आना जाना करते थे। वह रात साढ़े 10 बजे तक आ जाया करते थे, लेकिन शनिवार तड़के 3 बजे खेतान पब्लिक स्कूल के मैदान के पास वह नाले में मिले।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...