रांची। तपती जलती गर्मी से इस महीने अब आमलोगों को राहत मिलती रहेगी। मौसम विभाग ने 30 अप्रैल तक मौसम के सुहाना रहने की बात कही है। मौसम विभाग के मुताबिक पाकुड़, साहेबगंज, रामगढ़, रांची, बोकारो, हजारीबाग, गिरिडीह, जामताड़ा, धनबाद, दुमका, गोड्डा और देवघर जिले में मध्यम दर्जे के मेघगर्जन (30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार) के साथ सतही हवाएं चलने और वज्रपात का येलो अलर्ट जारी किया है. इस दौरान कहीं-कहीं ओलावृष्टि भी हो सकती है। 27 अप्रैल को राज्य के कई इलाकों में वज्रपात और हल्की बारिश होगी. 28 अप्रैल को दक्षिणी और उससे सटे मध्य भाग में हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा, वज्रपात, मेघ गर्जन की संभावना है.
30 अप्रैल को भी राज्य में आसमान में बादल छाए रहने और गरज के साथ वर्षा होने की संभावना बनी हुई है।

मौसम विभाग के मुताबिक एक उपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण विदर्भ के ऊपर 1.5 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। एक द्रोणिका/ हवा की अनियमित गति विदर्भ से दक्षिण अंदरूनी तमिलनाडु तक 1.5 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। प्रदेश में बंगाल की खाड़ी से प्रचुर मात्रा में नमी का आगमन लगातार जारी है। उपरोक्त कारणों से 27 अप्रैल को कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा होने गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। प्रदेश में एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ तेज अंधड़ चलने वज्रपात होने की भी संभावना बनी हुई है। प्रदेश में अधिकतम तापमान में विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है।

28 अप्रैल को राज्य के दक्षिणी हिस्से यानी पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा व सरायकेला खरसावां के अलावे निकटवर्ती मध्य भाग यानी रांची, रामगढ़, बोकारो, गुमला, खूंटी, हजारीबाग में गर्जन के साथ बारिश होने की संभावना है। येलो अलर्ट जारी करते हुए मौसम विभाग ने एहतियात के तौर पर लाेगों से सतर्कता बरतने और बेवजह बाहर न निकलने की अपील की है। इसके साथ साथ पूरे राज्य में गर्जन और वज्रपात के साथ हल्की बारिश की भी संभावना जताई गई है।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...