बस्तर। छिटपुट घटनाओं के बीच बस्तर में मतदान जारी है। बीजापुर में दो घटना सामने आयी है। जहां, सहायक कमांडेंट व एक जवान घायल हो गये हैं। बीजापुर के भैरमगढ़ के चिह्का गांव के पास आईडी ब्लास्ट हुआ है। चुनाव ड्यूटी के दौरान सर्चिंग के लिए निकली पुलिस पार्टी आईडी ब्लास्ट की चपेट में आयी है। ब्लास्ट में CRPF के सहायक कमांडेंट घायल हो गये हैं। घायल सहायक कमांडेंट को इलाज के भैरमगढ़ अस्पताल लाया गया है।

बीजापुर पुलिस की तरफ से मिली जानकारी के मुताबिक थाना भैरमगढ क्षेत्रान्तर्गत चिहका क्षेत्र में एरिया डॉमिनेशन पर निकले केरिपु 62/E के सहायक सेनानी मनु एचसी को प्रेशर IED के ब्लास्ट होने से बाये पैर एवं बाये हाथ में चोंट आयी है। चिहका पोलिंग बुथ के आसपास के दायरे में एरिया डॉमिनेशन पर पार्टी निकली हुई थी। सहायक सेनानी को प्राथमिक उपचार उपरान्त ईवाक्यूएट किया जा रहा है।

इससे पहले बीजापुर में ही UBGL ब्लास्ट से एक जवान घायल हो गया हो गया था। घायल जवान का प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है। जानकारी के मुताबिक जवान बीजापुर के उसूर थाना क्षेत्र के गलगम इलाके में मतदान केंद्र की सुरक्षा में आउटर कोर्डेन में तैनात था,उसी दौरान अचानक से यूबीजीएल फट गया। धमाके में जवान घायल हो गया, जवान का उपचार किया जा रहा है।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...