जयपुर/बिहार/यूपी न्यूज: लोकतंत्र के महापर्व में राजस्थान से एक दिलचस्प तस्वीर आयी है। दुल्हन शादी के मंडप से सीधे मतदान करने पहुंची। हाथ में मेहंदी और शादी के लिबास में मतदान केंद्र पहुंची दुल्हन को देखकर वोटर भी चकित रह गये। ये नजारा राजस्थान के धौलपुर लोकसभा के लिए हो रही वोटिंग के दौरान दिखी। दरअसल राजस्थान के बारह जिलों में आज सुबह सात बजे से ही वोट डाले जा रहे हैं।

यहां देखें वीडियो….

धौलपुर लोकसभा क्षेत्र में भी वोटिंग की जा रही है. यहां राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, बसेड़ी, करौली में भी लोगों की भीड़ देखने को मिल रही है।वोटिंग शुरू होने के कुछ ही देर बाद राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, बसेड़ी, करौली में एक दुल्हन वोट डालने पहुंची। शिवानी नाम की इस मतदाता की एक दिन पहले शादी हुई है।

रातभर शादी की रस्में निभाने के बाद सुबह विदाई से पहले शिवानी अपने मतदान केंद्र पहुंची और मेहंदी से लाल हाथों के नाखून पर नीली स्याही लगवाई। जैसे ही शिवानी वोटिंग सेंटर पहुंची, लोगों का ध्यान उसकी तरफ चला गया. मांग में सिंदूर और भारी लहंगे में ही शिवानी वोट देने आई।शिवानी ने बताया कि विदाई के बाद वो अपने मतदान केंद्र से दूर चली जाएगी. इस वजह से उसने विदाई से पहले अपने मतदान के अधिकार का इस्तेमाल करने का फैसला किया. आपको बता दें कि लगन के सीजन में हो रहे मतदान में कई जगहों पर दुल्हनों ने आकर वोट दिया है।

बरेली में भी दुल्हन ने डाला वोट
इधर बरेली के बहेड़ी में शादी के बाद दुल्हन मंडप से सीधे मतदान करने पहुंची। उसने ससुराल जाने से पहले मतदान किया। मतदान के बाद दुल्हन ने लोगों से मतदान करने की अपील की।
बहेड़ी के गांव बंजरिया में बृहस्पतिवार रात सपना की बरात आई थी। शादी की रस्में पूरी होने के बाद शुक्रवार सुबह दुल्हन बनी सपना मंडप से सीधे बूथ संख्या 23 कंपोजिट विद्यालय बंजरिया पहुंची। उसने मतदान कर लोकतंत्र के महापर्व में आहुति दी।

मतदान केंद्र पर दुल्हन को देखकर हर कोई हैरान रह या। दुल्हन के पिता राजवीर सिंह ने बताया कि विदाई के बाद सपना ने मतदान करने की इच्छी जताई। इस पर उन्होंने दूल्हा पक्ष से बात की। वे भी तैयार हो गए। ससुराल जाने से पहले सपना ने मतदान किया। इसके बाद विदा होकर शेरगढ़ के गांव पहाड़पुर में अपनी ससुराल चली गई।

जमुई में भी दुल्हन पहुंची मतदान करने
लोकतंत्र की खूबसूरती में तब चार चांद लग गया, जब शादी मंडप से उठी नवविवाहिता सीधे मतदान केंद्र पर पहुंच गई और अपने मताधिकार का प्रयोग किया। यह नजारा जमुई लोकसभा के शेखपुरा विधान सभा के शहर चकदिवान के वसंती कन्या मिडिल स्कूल के बूथ संख्या 68 पर देखने को मिला, जहां विवाहिता सुष्मिता अपने पति प्रदीप के साथ विवाह के पोशाक में ही वोट देने पहुंची। विवाहिता ने कहा कि पहली दफा वोट देने आई है और वोट देने के बाद ही ससुराल के लिए रवाना होगी। सुष्मिता की शादी एक निजी मैरेज हाल में करीब दिन 8.30 बजे संपन्न हुई और 8.32 बजे वह बूथ पर पहुंच गई। मंडप से बूथ तक जाने के साक्षी बाराती के साथ मुहल्ले के लोग बने और इस कार्य के लिए दूल्हा-दुल्हन की लोगों ने जमकर सराहना की। इस मौके पर नवविवाहिता ने कहा कि देश के विकास के मुद्दे पर पहली बार वोट दिया है।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...