Loksabha elections: लोकसभा चुनाव केदूसरे चरण में 13 राज्यों की 88 सीट पर आज यानी शुक्रवार 26 अप्रैल को मतदान होगा। दूसरे चरण में केरल की वायनाड लोकसभा सीट भी शामिल है, जहां से कांग्रेस नेता राहुल गांधी लगातार दूसरी बार चुनाव मैदान में हैं। केरल की सभी 20 सीट के अलावा कर्नाटक की 28 में से 14 सीट, राजस्थान की 13 सीट, महाराष्ट्र एवं उत्तर प्रदेश की आठ-आठ सीट, मध्य प्रदेश की छह सीट, असम एवं बिहार की पांच-पांच सीट, छत्तीसगढ़ एवं पश्चिम बंगाल की तीन-तीन सीट और मणिपुर, त्रिपुरा एवं जम्मू-कश्मीर में एक-एक सीट पर शुक्रवार को मतदान होगा।

निर्वाचन आयोग ने कहा कि इस चरण में 1.67 लाख मतदान केंद्रों पर 16 लाख से अधिक मतदान अधिकारियों को तैनात किया गया है। उसने कहा कि इस चरण में 15.88 करोड़ से अधिक मतदाता हैं जिनमें 8.08 करोड़ पुरूष, 7.8 करोड़ महिलाएं एवं 5929 तृतीय लिंगी हैं। उसके अनुसार 34.8 लाख पहली बार के मतदाता हैं तथा 20-29 वर्ष के उम्रवर्ग में 3.28 करोड़ मतदाता हैं।

गर्मी एवं लू को ध्यान में रखते हुए निर्वाचन आयोग ने बिहार के चार लोकसभा क्षेत्रों में कई मतदान केंद्रों पर मतदान का समय बढ़ा दिया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने अगले पांच दिनों के दौरान पश्चिम बंगाल, ओडिशा, बिहार, झारखंड, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक एवं उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में लू और तेज लू चलने की भी चेतावनी जारी की है। विभाग ने कहा कि त्रिपुरा, केरल, तटीय कर्नाटक और असम में अधिक उमस से लोगों को परेशानी हो सकती है।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...