Aaj Ka Rashifal 26 April 2024: दैनिक राशिफल (Today Horoscope) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। चलिये जानते हैं आज किस राशि का कैसा रहने वाला है दिन…

  1. मेष राशि
    आज का दिन सामान्य रहेगा। आज कार्यस्थल पर चुनौतीपूर्ण स्थिति को अपने पक्ष में कर लेंगे। घर पर आपको बच्चों पर कुछ प्रतिबंध और अनुशासन लगाने की आवश्यकता महसूस होगी। आप भविष्य की प्राथमिकताओं के लिए अपने वित्तीय संसाधनों का संरक्षण करेंगे। आज निवेश में रिस्क न लें। प्यार में थोड़ी सी हिचकिचाहट से अवसर हाथ से निकल जाएगा। अस्थमा के मरीजों को इसके बढ़ने से बचने के लिए खुद को प्रदूषण से दूर रखना चाहिए। कुछ लोगों को अचानक पैरों में दर्द शुरू हो जायेगा। अचानक कहीं जाने को योजना बन सकती है। देशाटन की स्थिति सुखद होगी। मन की उदासी को दूर करने के लिए किसी यात्रा पर जाएं तो अच्छा रहेगा। ध्यान और योग से स्वास्थ्य बेहतर होगा। सुबह बजरंग बाण का पाठ करें। गाय को भोजन दें।
  2. वृषभ राशि
    आज नई नौकरी के लिए किए गए प्रयास सफल होंगे। बिल्डिंग मैटेरियल या ट्रेडिंग का कार्य करने वाले लोगों को लाभ होगा। मकान बदलने को लेकर कुछ दबाव रहेगा। उधार दिया हुआ रुपया वापस मिलेगा या शेयर मार्केट में निवेश किए गए धन से लाभ होगा। कुछ लोगों को जो पढ़ाई कर रहे है उनको शिक्षा में कोई व्यवधान हो सकता है। दांपत्य जीवन सुख में होगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। घर परिवार में माहौल अच्छा रहेगा। बच्चों को उपहार दें। सुबह शुक्र के बीज मंत्र का जाप करें।
  3. मिथुन राशि
    आज आप रणनीति बनाते समय ध्यान रखें कि इसे आसानी से क्रियान्वित किया जा सके। आपकी प्रेरणा आपके बच्चे के लिए अद्भुत काम करेगी, क्योंकि वह आपकी उम्मीदों पर खरा उतरने की कोशिश करेंगे। कुछ लोगों का वैवाहिक रिश्ता खराब चल रहा है, इसे बातचीत करके ठीक करें। अतिरिक्त खर्चों को वहन करने के लिए आय का एक नया स्रोत उत्पन्न करने का प्रयास करेंगे। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। जीवन में दोस्त आपको बहुत अहम हिस्सा मानेंगे। निजी संबंधों में प्रेम रहेगा। गाय को हरा चारा खिला दें। किसी घायल गाय का उपचार करा दें।
  4. कर्क राशि
    आज आप अपने व्यवसाय के प्रति ज्यादा एक्टिव रहेंगे। आप मेहनती कर्मचारियों की आज प्रशंसा करेंगे अपने कार्य क्षेत्र में। परिवार के सदस्यों का सहयोग आज आपको तनाव से आसानी बाहर लायेगा और घर में खुशियां भी आयेगीं। आर्थिक स्थिति में सुधार निश्चित होगा। किसी के प्रति आपका आकर्षण आज तनाव का भी कारण बनेगा। धन हानि की आशंका हैं। आपका स्वभाव दार्शनिक प्रवृत्ति का होगा। आज आप चाहे तो किसी धार्मिक स्थल की यात्रा कर सकते हैं। सुबह हनुमान चालीसा का पाठ करें। चंद्र के बीज मंत्र का भी जाप कर सकते हैं। सुबह किसी बच्चे को खाना खिला दें।
  5. सिंह राशि
    आज आप कार्यस्थल में अपने विचारों को नई दिशा देंगे। आज व्यापार के लिए की गई यात्रा सफल नहीं होगी। आपके घर में नए मेहमान आने से खुशियां आयेगी। अपने व्यापार में निवेश करने के लिए सीसी लिमिट बढ़वायेंगे अर्थात कर्ज लेंगे। प्यार में अपने संबंध को और मजबूत करने लिए मुलाकात और गिफ्ट का सहारा लेंगे।आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। अगर आप एक विद्यार्थी है तो आज पढ़ाई पर पूरा ध्यान दें। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। सुबह सूर्य को हल्दी व चावल डालकर जल दें।
  6. कन्या राशि
    आज आपका पूर्व ज्ञान आपको अपने कार्य में सफल कराएगा। परिवार से एक छोटा अलगाव संभव है, आज आप शहर से बाहर जा रहे हैं। आपको अधिक खर्च करने से सावधान रहने की जरूरत है। धन आने के भी स्रोत बनेंगे। सोशल मीडिया ऑनलाइन माध्यम से आपको लाभ होगा साथ ही आपके सब्सक्राइबर की वृद्धि होगी।दांपत्य जीवन सुख में होगा। घर में आपकी उपलब्धि के कारण उत्साह व उल्लास बना रहेगा। आज गाड़ी धीमे चलाएं। गरीबों को भोजन में कंबल दान करें।
  7. तुला राशि
    आज आपको कार्यक्षेत्र में समय पर काम पूरा करने के लिए सहकर्मियों की मदद की ज़रूरत पड़ेगी। परिवार के संपर्क आपको उपयुक्त नौकरी ढूंढने में काफ़ी मदद करेंगे। वित्तीय मामलों में विवेकपूर्ण दृष्टिकोण आपको काफी बचत करने में मदद करेगा। आज स्टील सेक्टर में निवेश करने से आपको आर्थिक लाभ होगा। प्रेम जीवन के लिए जरूरी है लेकिन सामाजिक दायरे से बाहर न जाएं।आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। ससुराल पक्ष के लोगों का घर में आना-जाना रहेगा वह माहौल अच्छा रहेगा। माता-पिता का आशीर्वाद लेकर घर से बाहर निकलें। किसी महिला मित्र से मुलाकात हो सकती है। सुबह किसी गरीब को आटा या चावल दान करें।
  8. वृश्चिक राशि
    आज आपके कार्यक्षेत्र में अपने कर्मचारियों को दबाव देने से लक्ष्य प्राप्ति में आसानी होगी। परिवार में आज कठिन समय होगा क्योंकि परिवार के सदस्य आपका समर्थन करने से इनकार कर देंगे क्योंकि आप का निर्णय गलत है। आपके सपनों का घर या संपत्ति खरीदने के रूप में निवेश करने का योग बन रहा है। अविश्वास और अनिश्चितता के कारण आपके लव पार्टनर की कंपनी का आनंद लेना मुश्किल हो जाएगा। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। नौकरी वालों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा नहीं रहेगा तो किसी अधिकारी से बिना वजह न उलझें। पत्नी से बिना वजह विवाद न करें अन्यथा झगड़ा हो सकता है। सुबह बंदरों को गुड़ व चना अथवा केला खिलाएं।
  9. धनु राशि
    आज कोई भी कार्य बहुत विचार करके ही करना महत्वपूर्ण निर्णय लेने की जरूरत नहीं है। सौहार्दपूर्ण वातावरण बहाल करने के लिए परिवार के प्रत्येक सदस्य को योगदान देना होगा। चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है क्योंकि आज आपके पास अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए पर्याप्त पैसा रहेगा। कथावाचक या काउंसलिंग करने वाले लोगों के लिए आज का दिन कुछ तनावपूर्ण रहेगा।पारिवारिक जीवन में तनाव से बचें। अगर आप शिक्षण कार्य से संबंध रखते हैं तो बिना वजह बच्चों को आज न डांटे। अपने सहकर्मियों से प्रेम से बात करें। घर पर जब आए तो बच्चों को कोई उपहार जरूर दें। सुबह किसी घायल गाय का उपचार करा दें और शुक्र के बीज मंत्र का जाप करें।
  10. मकर राशि
    आज आपका निर्णय कई प्रकार के कार्यों में सफल करेगा और आय सम्मान प्रतिष्ठा में वृद्धि भी कराएगा। आपको अपने घर के इंटीरियर डिज़ाइन में आवश्यक बदलाव करने के लिए परिवार के सदस्यों का सहयोग मिलेगा। आपको पूर्वजों की संपत्ति विरासत में मिल सकती है। जमीन की खरीददारी करेंगे। रिश्तों में निकटता आएगी। व्यवसाय में निजी संबंधों के लिए दिन बहुत अच्छा रहेगा। अगर किसी मित्र से मिलने जाना चाहते हैं तो बिल्कुल जाइए बहुत अच्छा रहेगा। सुबह कुत्ते को रोटी दें और शनि के बीज मंत्र का जाप करें।
  11. कुंभ राशि
    आज आपको व्यर्थ के तर्क कुतर्क में नहीं पड़ना है नहीं तो आपका नुकसान होगा। आपको बच्चों के विकास पर थोड़ा अधिक ध्यान देने की आवश्यकता होगी। उच्च शिक्षा की पढ़ाई करने के लिए कुछ छात्र विदेश जाएंगे। दिन के उत्तरार्ध में आर्थिक स्थिति में सुधार होने की संभावना है। शेयर मार्केट में निवेश करने पर आपको धैर्य रखना होगा। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। विचाराधीन मामलों में निर्णय आपके पक्ष में आने के योग हैं। घर परिवार का सहयोग मिलेगा विशेष कर पत्नी से संबंध अच्छे रहेंगे। सुबह किसी घायल कुत्ते का उपचार करा दें। गाय और कुत्ते को रोटी दें।
  12. मीन राशि
    आज आपके दिमाग में नई योजना आएगी जिसे आप अपने कार्य क्षेत्र में क्रियान्वित भी करेंगे। साझेदारी के बिजनेस में आपको आज वित्तीय लेनदेन की जांच करनी चाहिए। खुशी का माहौल बच्चों पर सकारात्मक प्रभाव डालेगा क्योंकि वे घर में खुशी, शांति और सद्भाव को महसूस करेंगे। आज मार्केट में किया गया निवेश अच्छा लाभ दे सकता है। सुखद समाचार मिलेगा और रिश्तों में सहयोग मिलेगा। एक अच्छी ऊर्जा अपने मन में रखें ताकि आपके कार्य सफल हो सके। बिना वजह किसी से न उलझें। जीवन में सोच सकारात्मक रखें। सुबह माता-पिता का आशीर्वाद लेकर के घर से चले। गाय को रोटी दें और कुत्ते को भोजन खिला दें।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...