रांची। गोड्डा में प्रत्याशी बनाये गये प्रदीप यादव पर भाजपा सांसद ने तीखा हमला बोला है। निशिकांत दुबे ने कांग्रेस पार्टी की सोच पर सवाल उठाते हुए कहा कि, कांग्रेस पार्टी ने एक महिला का टिकट काटकर बलात्कार के आरोपी को टिकट दिया है, इससे बड़ी नितकृष्टता की बात क्या होगी। भाजपा उम्मीदवार निशिकांत दुबे ने कहा है कि “…जब चुनाव में आपके पास मजबूत प्रतिद्वंद्वी होता है, तो आप प्रचार करते हैं। लेकिन, उन (प्रदीप यादव) पर अभी भी बलात्कार का आरोप है। मामला अभी भी अदालत में चल रहा है। ” आप ऐसे प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ प्रचार नहीं कर सकते, जो लोगों से झूठ बोलता है और महिलाओं का सम्मान नहीं करता।

निशिकांत दुबे ने कहा है कि प्रदीप यादव लगातार चार बार चुनाव हारे हैं, वैसे प्रत्याशी जो लगातार हार रहा हो, उसके खिलाफ प्रचार क्या किया जाये। उन्होंने कहा कि 2004 में वो फुरकान अंसारी से हारे, उसके बाद 2009. 2014 और 2019 में उनसे हारे हैं। कांग्रेस पार्टी गोड्डा में निराश है। पार्टी का कोई भी व्यक्ति जीत दर्ज करने की स्थिति में नहीं है।

निशिकांत दुबे ने प्रदीप यादव के चरित्र पर सवाल उठाते हुए कहा कि प्रदीप यादव पर बलात्कार का केस चल रहा है। उनकी दुमका कोर्ट में पेशी थी। अपनी ही पार्टी की कार्यकर्ता के खिलाफ रेप का आरोप है। वैसे नेता के खिलाफ क्या प्रचार किया जाये, जो महिलाओं का सम्मान नहीं करता है। इस बार भी वो बड़े ही अंतर से चुनाव गोड्डा लोकसभा सीट से जीतेंगे।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...