भोपाल। भोपाल में पदस्थ AIG (असिस्टेंट इंस्पेक्टर जनरल ऑफ पुलिस) प्रतिभा त्रिपाठी की सोमवार को मौत हो गई। वे मेडिकल चेकअप कराकर इंदौर से भोपाल लौट रही थीं, तभी रास्ते में करीब 1 बजे उन्हें देवास जिले के सोनकच्छ के पास कार्डियक अरेस्ट हुआ। प्रतिभा महिला सेल में पदस्थ थीं। प्रतिभा स्टेट पुलिस सर्विस 2008 बैच की अफसर थी।

AIG प्रतिभा त्रिपाठी के पति डॉक्टर शिशिर पंडित ने बताया कि शनिवार-रविवार पत्नी की छुट्‌टी थी। इंदौर में उनका इलाज चलता था, मेडिकल चेकअप के लिए शनिवार को इंदौर गई थीं। सोमवार की सुबह ड्यूटी ज्वाइन करने के लिए इंदौर से निकली थीं। मैं और हमारा तीन साल का बच्चा भी साथ थे। अचानक प्रतिभा की सोनकच्छ में तबीयत बिगड़ी। तत्काल उन्हें सोनकच्छ के एक अस्पताल में पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने चंद मिनटों बाद ही उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों ने कार्डियक अरेस्ट से मौत होने की बात कही है।

जहां डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया। उनकी मौत का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है। प्रतिभा त्रिपाठी महिला सेल में पदस्थ थीं। वर्ष 2020 में प्रतिभा को कोरोना हुआ था। इसके बाद से ही उनका स्वास्थ्य ठीक नहीं रहता था। कोरोना काल में ही उन्होंने बच्चे को जन्म दिया था। लगातार मेडिकल लीव पर रहीं।डॉक्टरों की सलाह के बाद अक्टूबर 2023 में उन्होंने नौकरी ज्वाइन की थी। वह भोपाल में महिला सेल की AIG थीं। पिछले कुछ दिनों से दोबारा उनका स्वास्थ्य खराब रहने लगा था, उन्हें हाई ब्लड प्रेशर की बीमारी थी।

मेडिकल चेक कराने शनिवार को इंदौर गई थीं। प्रतिभा के पति डॉक्टर शिशिर पंडित दिल्ली में रहते हैं। वह मूल रूप से इंदौर के रहने वाले हैं। पत्नी का चेकअप कराने के लिए इंदौर आए हुए थे। सोमवार को पत्नी को ड्रॉप करने भोपाल जा रहे थे। रास्ते में ही पत्नी की तबीयत बिगड़ गई थी।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...