रांची/दिल्ली। आज दिल्ली में इंडिया गठबंधन की बड़ी सभा हो रही है। इस सभा में इंडिया गठबंधन के तमाम दिग्गज नेता मौजूद हैं। सभा को लेकर कल्पना सोरेन सोशल मीडिया X पर भी लिखा है। उन्होंने कहा कि आज दिल्ली में ऐतिहासिक रामलीला मैदान में लोकतंत्र बचाओ महारैली में शामिल हुई। मैं यहां देश की 50 प्रतिशत महिला आबादी और 9 प्रतिशत आदिवासी आबादी की आवाज बनकर आप सभी के समक्ष उपस्थित हुई हूं। देश के जन नेताओं को अकारण जेल में बंद करने वाली तानाशाही ताकतों को हमें मिलकर उखाड़ फेंकना है।

कल्पना सोरेन ने लिखा, झारखण्ड झुकेगा नहीं, INDIA झुकेगा नहीं। इस सभा में हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन भी जमकर बरसी। कल्पना सोरेन ने कहा- कोई कितना भी बड़ा हो जाए, वो सबसे बड़ा नहीं हो सकता है। सबसे बड़ी है जनता। इसलिए आपको आगामी चुनावों में अपने वोट का सही इस्तेमाल करके इंडिया गठबंधन को जीत दिलानी होगी। दो महीने पहले हेमंत सोरेन को गिरफ्तार किया गया था। 10 दिन से केजरीवाल जेल में हैं। कोई उनके खिलाफ आरोपों को साबित नहीं कर पाया है। आपका वोट ही सबसे बड़ी अदालत है।

INDIA गठबंधन की महारैली में झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) नेता और पूर्व CM हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ने कहा- आज यहां उमड़ा जल सैलाब इस बात की गवाही दे रहा है कि लोकतंत्र को खत्म करने के लिए जिस तरीके तानाशाह ताकतों ने अपने कदम बढ़ाएं हैं उसका अंत करने के लिए यह सभा आज आयोजित हुई है। आज भारत में बाबा साहेब के संविधान से प्राप्त जिनती गारंटियां से उसे NDA सरकार द्वारा खत्म किया जा रहा है। इन्होंने हमारे संवैधानिक मूल्यों को तहस-नहस किया है। आपको (जनता) अपने वोट का चुनाव सही रूप से करना होगा।

कल्पना सोरेन ने कहा- कोई कितना भी बड़ा हो जाए, वो सबसे बड़ा नहीं हो सकता है। सबसे बड़ी है जनता। इसलिए आपको आगामी चुनावों में अपने वोट का सही इस्तेमाल करके इंडिया गठबंधन को जीत दिलानी होगी। दो महीने पहले हेमंत सोरेन को गिरफ्तार किया गया था। 10 दिन से केजरीवाल जेल में हैं। कोई उनके खिलाफ आरोपों को साबित नहीं कर पाया है। आपका वोट ही सबसे बड़ी अदालत है।

सभा को सबसे पहले शिवसेना (UBT) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने रैली को सबसे पहले संबोधित किया। उन्होंने कहा- केंद्र सरकार संविधान के साथ खिलवाड़ कर रही है। विपक्ष के नेताओं को ED, CBI जैसी केंद्रीय एजेंसियों के जरिए धमकाया जा रहा है। अरविंद केजरीवाल और हेमंत सोरेन को गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों मुख्यमंत्रियों की पत्नियां आज मंच पर आई हैं। हम अपनी बहनों की लड़ाई में भाई बनकर इनके साथ हमेशा खड़े रहेंगे।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...