Identification of Mustard Oil: मिलावटी सामानों की आज भरमार है। खासकर खाने पीने की चीजों में तो मिलावट का ऐसा मायाजाल है कि समझ नहीं आता असली कौन है और नकली कौन? तेल से लेकर मसाले तक में मिलावट हो रहा है, जाहि है इससे सेहत को भी काफी नुकसान होता है। किचन में सबसे ज्यादा इस्तेमाल सरसों तेल का होता है, इसका उपयोग खाने से लेकर शरीर के दर्द से बचाव के लिए किया जाता है। लेकिन अगर आप असली तेल की जगह मिलावटी सरसों तेल का सेवन करते हैं तो ये आपके लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है।

आइए जानते हैं कुछ ऐसे टिप्स और ट्रिक्स जिन्हें अपनाकर सरसों तेल की शुद्धता की पहचान आप आसानी से कर सकते हैं।

ऐसे पहचानें सरसों का तेल असली या नकली

गंध से करें पहचान: सरसों तेल की शुद्धता की असली पहचान खूशबू है। असली सरसों तेल की गंध बहुत तेज होती है, इसके स्मेल करते ही नाक में हल्की जलन महसूस होने लगती है। अगर यह गंध हल्कीह हो तो समझ लीजिए कि तेल मिलावटी है। आप इस सुगंध से आसानी से इसकी शुद्धता की पहचान कर सकते हैं।
• मिलावटी तेल ऐसे पहचाने: इन दिनों मार्केट में सरसों के तेल में पाम तेल मिलाकर तेजी से सप्लाई किया जा रहा है. ऐसे में असली सरसों के तेल पता लगाने के लिए आप 5 मिनट के लिए सरसों के तेल को फ्रीजर में रख दें, अगर इसमें पाम तेल मिला होगा तो वो जम जाएगा और सरसों का तेल ऊपर तैरने लगेगा.
फ्रिज में रखें तेल: अगर आप जानना चाहते हैं तेल शुद्ध है या नहीं तो इसके लिए सबसे पहले किसी एक कटोरी में तेल को डालकर फ्रिज में रख दें। फिर कुछ देर बाद इसे निकाल दें। अगर यह तेल जम जाए तो इसका मतलब तेल में किसी तरह की मिलावट की गई है। ऐसा इसलिए क्योंकि शुद्ध सरसों तेल कभी जमता नहीं।
हथेलियों पर रगड़ें: तेल में मिलावट की पहचान आप हाथों पर रगड़कर भी कर सकते हैं। तेल की कुछ बूंदे लेकर हथेलियों पर रगड़ें। अगर तेल से रंग छूटे तो इसका मतलब तेल में मिलावट है
• रंग से पहचानें: शुद्ध सरसों का तेल काफी गहरे रंग का होता है। अगर इसका रंग हल्काे पीला नजर आए तो समझ जाएं इसमें मिलावट की गई है।
गरम करके देखें : असली या नकली सरसों के तेल की पहचान करने के लिए आप एक कढ़ाई में सरसों का तेल गर्म करें, सरसों के तेल में से धुआं निकालना चाहिए. जब इसमें से तेज धुआं निकलने लगे तो उसकी गंध गायब हो जाती है, जबकि नकली सरसों के तेल में ऐसा नहीं होता है.

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...