नई दिल्ली/रांची: जेल में बंद झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन दिल्ली पहुंचीं हैं। वह दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल से मुलाकात करने मुख्यमंत्री आवास गई हैं। उनके साथ दिल्ली के मंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) नेता सौरभ भारद्वाज भी हैं। गौरतलब है कि सीएम केजरीवाल ईडी की गिरफ्त में हैं। उन्हें कथित शराब घोटाले में गिरफ्तार किया गया है। वहीं हेमंत सोरेन को भी कथित जमीन घोटाला केस में अरेस्ट किया गया है।

सुनीता केजरीवाल और कल्पना सोरेन की मुलाकात का एक वीडियो भी सामने आया है। दोनों एक-दूसरे से गले मिलती दिख रही हैं। सीएम केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद कल्पना ने सुनीता से फोन पर बातचीत भी की थी। उन्होंने तब कहा था कि ‘एक साथी के रूप में मैं उनकी परेशानियों को समझ सकती हूं।’

मुलाकात के बाद क्या बोलीं कल्पना?

मुलाकात के बाद कल्पना सोरेन ने कहा, ‘जो घटना झारखंड में दो महीने पहले हुई थी, वही सेम घटना दिल्ली में भी हुई है। मेरे पति को भी जेल भेजा गया, यहां अरविंद सर को भी जेल भेजा गया है। जो स्थिति झारखंड में है वही अब यहां हो गई है। मैं सुनीता मैम से मिलने और उनका दुख-दर्द बांटने आई थी। उन्होंने भी अपनी व्यथा सुनाई। हम दोनों ने मिलकर यही प्रण किया है कि इस लड़ाई को बहुत दूर तक लेकर जाना है। पूरा झारखंड अरविंद सर के साथ हमेशा रहेगा।’

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...