वायरल वीडियो : सोशल मीडिया पर वैसे तो शादियों का वीडियो आते ही रहते हैं लेकिन कई बार दूल्हा और दुल्हन ऐसी वजह से सोशल मीडिया पर चर्चा में आ जाते हैं जो शायद वो नहीं चाहते। ऐसा एक वीडियो सामने आया है जिसमें दूल्हा-दुल्हन दोनों स्टेज पर ही गिर गए यह तब हुआ जब दोनों शादी के स्टेज पर खड़े थे।

दरअसल इस वीडियो को एक ट्विटर यूजर ने शेयर किया है इसमें दिख रहा है कि दूल्हा दुल्हन सामने से आ रहे हैं। उन दोनों को देख कर लग रहा है कि जयमाला का कार्यक्रम हो गया है। क्योंकी दोनों की गले में फूलों का हार लटका हुआ था। जब फोटो सेशन चल रहा था तो दूल्हे ने रिस्क ले लिया और दुल्हन को गोद में उठाना चाहा। दुल्हन को बड़ा अजीब लगा लेकिन दूल्हा नहीं माना।

दूल्हे ने अपनी गोद में दुल्हन को उठा ही लिया। गोद में उठाते वक्त उसे ऐसा लगा कि वह अजीब तरीके से अपनी गोद में उठा रहा है। फिर जैसे ही उसने दुल्हन को उठाया उसका संतुलन बिगड़ गया और दुल्हन को लेकर वहीं गिर गया । स्टेज काफी ऊंचा था इस वजह से दोनों को काफी चोटें भी आई होंगी।

हालांकि इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है यह वीडियो कब का है और कहां पर है लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल होते ही लोग इसमें कुछ लोग गलती बताने लगे तो वहीं कुछ लोग कहने लगे की ऐसा होते रहता है।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...