रांची। हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी को झामुमो बड़ा मुद्दा बनाने की तैयारी में है। लगातार धरना प्रदर्शन का दौर तो चला ही, अब इस मामले को लोकसभा में भी भुनाने की तैयारी है। इधर, लोकसभा चुनाव के पहले 21 अप्रैल को भी झारखंड मुक्ति मोर्चा की तरफ उलगुलान रैली का आयोजन कर हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के मुद्दे को भुनाने की तैयारी है। इधर सरहुल में भी हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी की साया दिखा।


रांची में सरहुल जुलूस में एक विशेष झांकी देखने को मिली, जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को जेल में बंद दिखाया गया और बताया गया कि जिस तरह से अंग्रेजों ने भगवान बिरसा मुंडा को जेल में बंद कर दिया था। उसी तरह ED द्वारा हेमंत सोरेन का शोषण किया जा रहा है। यह झांकी सरना समिति द्वारा निकाली गई थी।

यहां देखें video 👇👇👇👇


हालांकि हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी और बिरसा मुंडा की गिरफ्तारी की तुलना कितनी वाजिब है, ये तो पता नहीं, लेकिन जानकारों की नजरों में दोनों गिरफ्तारियों का परिदृश्य काफी अलग है, लेकिन राजनीति और वो भी अगर चुनावी राजनीति हो तो हर मुद्दा और राजनीति का हर स्तर जायज बन जाता है। फिलहाल रांची में निकली इस झांकी की खूब चर्चा हो रही है।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...