Reporter @hpbl.co.in
धनबाद/गिरिडीह। देरा रात हुए भीषण बस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गयी, वहीं 25 यात्रियों के घायल होने की भी खबर है। खबर लिखे जाने तक रेस्क्यू का काम जारी था। हालांकि अंधरे की वजह से रेस्क्यू के काम में कुछ दिक्कतें भी आ रही है। हादसे के बाद की जो तस्वीरें आयी है, वो दुर्घटना की भयावहता को बयां करने के लिए काफी है। इधर पुलिस और प्रशासन के शीर्ष अधिकारियों के अलावे देर रात क विधायक व राजनीतिक दलों के नेता भी घटनास्थल पर डटे हुए थे।

गिरडीह में रांची से गिरिडीह आ रही सम्राट बस पुल से नदी में गिर गयी। न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक तीन लोगों की मौत हो गई और 24 अन्य घायल हो गए। पीटीआई के अनुसार गिरिडीह उपमंडल पुलिस अधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि दुर्घटना रात करीब 8.40 बजे गिरिडीह डुमरी रोड पर हुई है। यहां रांची से गिरिडीह जाते समय बस बराकर नदी में गिर गई। मौके पर स्थानीय लोगों के साथ प्रशासन भी मुस्तैद है। राहत और बचाव कार्य जारी है।

इस घटना को लेकर मुख्यमंत्री ने शोक जताया है। मौके पर डीसी नमन प्रियेश लकड़ा और एसपी दीपक शर्मा, केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी और विधायक सुदिव्य सोनू हाल जानने पहुंचे थे। घटना के बाद स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने ट्वीट कर कहा है कि घायलों के इलाज में किसी तरह की कोताही न हो। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी भी गिरिडीह घटना स्थल पर मौजूद हैं।

घटना को लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दुख जताया है। उन्होंने कहा कि झारखंड के गिरिडीह में रांची से गिरिडीह आ रही बस की बराकर नदी में दुर्घटनाग्रस्त होने का दुःखद समाचार मिला है। जिला प्रशासन और झामुमो नेता और कार्यकर्ता बचाव कार्य कर रहे हैं। घटना की सूचना पर स्थानीय विधायक सुदिव्य कुमार भी मौके पर पहुंचे हैं। बचाव कार्य में जुटे ग्रामीणों के साथ विधायक खुद भी बचाव कार्य में जुटे हुए हैं। दूसरी तरफ सूचना मिलते ही केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी भी पहुंची हैं। उन्होंने स्थिति का जायजा लिया। घटना के बाद स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने ट्वीट कर कहा है कि घायलों के इलाज में किसी तरह की कोताही न हो। आ रही जानकारी के अनुसार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी भी गिरिडीह घटना स्थल पर मौजूद हैं।


इधर घटना को लेकर मौके पर पहुंची केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि वो मौके पर पहुंची, तो 5 से छह लोगों को निकालकर ले जाया जा रहा था। हादसे को काफी बड़ा बताते हुए अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि प्रशासन की टीम लगी हुई है, वहीं एसडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंच रही है। स्थानीय लोगों ने रेस्क्यू में काफी मदद की है। अंधेरा के बावजूद रेस्क्यू का काम चल रहा है।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...