रांची। झारखंड में यूनिवर्सिटीज को जल्द ही कुलपति मिल जायेंगे। सब कुछ ठीक रहा तो जल्द ही नियुक्ति आदेश भी जारी हो जायेगा। मालूम हो कि कुछ कुलपतियों का कार्यकाल जून में ही समाप्त हो चुका है, जबकि कुछ का जल्द ही समाप्त होनेवाला है। राज्यपाल से मुलाकात के दौरान पिछले दिनों मुख्यमंत्री ने नियुक्ति के संदर्भ में चर्चा की थी। कुलपति की नियुक्ति के लिए बनी कमेटी ने शार्टलिस्ट कर अपनी अनुशंसा राज्यपाल को भेज दी है। अब राज्यपाल को इस पर निर्णय लेना है।

जानकारी के मुताबिक विनोबा भावे विवि हजारीबाग, सिदो-कान्हों विवि दुमका, नीलांबर पितांबर विवि पलामू व कोल्हान विवि चाईबासा में कुलपति की नियुक्ति होनी है, जबकि रांची विश्वविद्यालय रांची, विनोबा भावे विवि हजारीबाग, नीलांबर पितांबर विवि पलामू और कोल्हान विवि चाईबासा में प्रति कुलपति की नियुक्ति होनी है।

पिछले दिनों राज्यपाल से मुख्यमंत्री ने मुलाकात की थी। माना जा रहा है कि कुलपति के नियुक्ति के संदर्भ में इस दौरान चर्चा हुई है। हालांकि इसे शिष्टाचार मुलाकात बताया गया, लेकिन सूत्रों के मुताबिक चर्चा के दौरान अन्य मुद्दों के साथ-साथ कुलपति और प्रति कुलपति की नियुक्ति पर भी चर्चा हुई है।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...