Varshik Rashifal 2024: नए साल 2024 का अब आगाज हो गया है। साल की शुरुआत में हर कोई अपने भविष्य के बारे में जानने के लिए उत्सुक है। वर्ष 2024 में कई ग्रह भी फेर बदल करेंगे। इस लिहाज से यह साल अपने आप में बेहद खास रहने वाला है। साल के प्रारंभ में ही कई शुभ योगों का भी निर्माण होने जा रहा है। इस परिस्थिति में हर कोई अपने बारे में जानना चाहता है कि यह साल उनके लिए कितना भाग्यशाली रहने वाला है। आइए जानते हैं आचार्य इंदु प्रकाश से नए साल 2024 का वार्षिक राशिफल और यह भी जानेंगे की सभी 12 राशियों के लिए यह पूरा साल कैसा रहने वाला है।

राशि के अनुसार नया साल
मेष राशि

मन में उतार-चढ़ाव की स्थिति रहेगी। परिश्रम की अधिकता से कारोबार में वृद्धि होगी। पारिवारिक सदस्यों के स्वास्थ्य की चिंता होगी। रहन-सहन में थोड़ा कष्टमय रहेगा। आर्थिक लाभ का योग बनेगा। साल की शुरुआती दौर में मेष राशि में स्थित गुरु आपके मान प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी करेगा। साथ ही आपको कार्यक्षेत्र में लाभ के योग निर्मित करेगा। राशि स्थित गुरु पुराने विवादों को खत्म करेगा, साथ ही कार्यक्षेत्र में आपके विरोधी भी आपकी प्रशंसा करने वाले होंगे। आपका निर्णय आपको लाभान्वित करेंगे। व्यय भाव का राहु खर्चों में बढ़ोतरी करेगा। साथ ही आप गलत मार्ग की ओर अग्रसर हो सकते हैं। 12वीं भाव का राहु आय से अधिक व्यर्थ के कार्यों में खर्च कर सकता है। 11वें भाव स्थित शनि लाभ के योग निर्मित करेंगे।

ऐसे में शनिवार का व्रत शनि पूजा लाभ का देने वाली होगी। इस साल की शुरुआती महीने आपके लिए लाभदायक होंगे लेकिन साल का माध्य का समय कुछ चुनौती पूर्ण भर रहेगा। साल का उतरता हुआ समय आपको लाभ देने वाला रहेगा। इस वर्ष विशेष कर व्यर्थ के विवादों से दूर रहने का प्रयास करें। साथ ही आप अपने खर्चों पर नियंत्रण रखें। प्रॉपर्टी संबंधी कार्यों में सोच विचार कर निर्णय लें, खरीदने-बेचने में सावधानी रखें। इस वर्ष आपके कुछ खास मित्र आपका साथ छोड़ सकते हैं, हालांकि यह वर्ष आपके नए मित्र भी बनेंगे। यह वर्ष आपके लिए औसतन अच्छा रहेगा। वाणी पर संयम रखें, विवादों से दूर रहने का प्रयास करें।

• वृष राशि

धैर्यशीलता में कमी आएगी। नौकरी में तरक्की होगी। आर्थिक लाभ के कई आसार बनेंगे। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।इस वर्ष की शुरुआत में गुरु 12 भाव में स्थित होकर अच्छे कार्यों में धान का व्यय कराएंगे। वर्ष के मध्य में गुरु वृष राशि में बैठकर पद प्रतिष्ठा और मान में बढ़ोतरी करेंगे। शनि कर्म भाव में बैठकर कर्म और भाग्य को वृद्धि करेंगे। धन के नए स्रोत बनेंगे, प्रॉपर्टी आदि खरीदने का योग बन सकता है। धार्मिक यात्राओं पर जाना, धर्म-कर्म बढ़ोतरी होगी। परिवार के साथ यह समय अच्छा रहेगा, मांगलिक कार्य के योग परिवार में बनेंगे। राहु 11वें भाव में बैठकर धन लाभ के योग बनेगा, साथ ही राजनीतिक क्षेत्र में आपका कद बढ़ेगा। सामाजिक तौर से मान सम्मान की वृद्धि होगी। नौकरी में पदोन्नति से सैलरी में बढ़ोतरी हो सकती है।

मिथुन राशि

बातचीत में संतुलन रखें। शासन सत्ता के सहयोग से कारोबार में लाभ होगा। नई संपत्ति खरीदने का योग बन रहा है।यह वर्ष 2024 मिथुन राशि के जातकों के लिए ठीक-ठाक रहेगा, हालांकि खराब स्वास्थ्य के चलते आप कुछ परेशान रहेंगे। इस वर्ष गुरु 11वें भाव में बैठकर आपको धन संपत्ति बना बनाया, परंतु स्वास्थ्य के कारण व्यर्थ का पैसा खर्च हो सकता है। शनि भागेश बनकर आपको आर्थिक रूप से मजबूत करेंगे। वर्ष के शुरुआती दौर में स्थिति ठीक रहेगी। मध्य का दौरा कुछ परेशानियां सामने आ सकती हैं। वर्ष का उतरता हुआ समय आपके लिए लाभकारी रहेगा। चतुर्थ और दशम भाव में राहु केतु की स्थिति पारिवारिक समस्याएं उत्पन्न कर सकती हैं। इस समय आपको अपने परिवार को संभालने की आवश्यकता होगी। यह वर्ष कुछ नई उपलब्धियां लेकर आएगा। आप अपना मकान यदि नहीं बना पाए हैं, तो इस वर्ष आपको अपना आशियाना मिल सकता है। बच्चों की पढ़ाई को लेकर आप कुछ चिंतित रहेंगे। राजनीतिक-सामाजिक क्षेत्र में आपका वर्चस्व बढ़ेगा। परंतु विरोधी षड्यंत्र का निर्माण करते नजर आएंगे, विरोधियों से सावधान रहें। अपने खर्चों पर नियंत्रण रखें, नहीं तो आर्थिक रूप से समस्याएं सामने आ सकती हैं।

• कर्क राशि

अपनी भावनाओं पर काबू रखें। व्यर्थ के क्रोध से बचे। परिवार का साथ तरक्की देगा। आर्थिक लाभ व समाज में मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।वर्ष 2024 कर्क राशि वालों के लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। इस वर्ष सूर्य मंगल के छठे भाव में होना अष्टम भाव में शनि का होना आपके स्वास्थ्य में समस्याएं उत्पन्न कर सकता है। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें, नहीं तो आर्थिक तौर से बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है। इस वर्ष कर्क राशि वालों को पंचम भाव में शुक्र बुद्धि की युति पारिवारिक समस्याओं से निजात दिलाने वाली होगी। पुरानी समस्याओं पारिवारिक समस्याओं से आपको निजात मिलेगी। परिवार में आपसी सामंजस्य देखने को मिलेगा, हालांकि पैतृक संपत्ति को लेकर परिवार में विवाद की स्थिति बन सकती है। परंतु फिर भी आपका सम्मान में बढ़ोतरी होगी। यह वर्ष कर्क राशि वालों के लिए गुरु दशम भाव में बैठकर आर्थिक स्थिति में लाभ के योग निर्मित करेंगे। वर्ष के मध्य में 11वें भाव में गुरु की स्थिति व्यापार-व्यवसाय में लॉस की स्थिति में लाभ के योग बनाएगी। इस वर्ष राहु की स्थिति आपको धार्मिक कार्य की और अग्रसर करेगी। वह आप बाहर की यात्राओं पर जा सकते हैं। इस वर्ष आप अपने किसी पुराने साथी के साथ मिलकर कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। साथ ही आप अध्यात्म की ओर झुकी नजर आएंगे। इस वर्ष साधु-महात्माओं का घर आना-जाना लगा रहेगा। पत्नी से आपसी संबंध मधुर होंगे।

• सिंह राशि

मानसिक परेशानी होगी। परिश्रम से विदेशी कारोबार में लाभ होगा। अप्रैल 2024 के बाद आर्थिक लाभ होंगे। धन निवेश का मन बनेगा।वर्ष 2024 सिंह राशि वाले जातकों के लिए मिश्रित फल देने वाला रहेगा। जहां वर्ष में कुछ समय लाभ के योग बनेंगे। वहीं, आर्थिक खर्चों के कारण आपको कुछ परेशानियों का सामना भी करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान दें। इस बात से शनि महाराज सप्तम भाव में बैठकर आपको आर्थिक तौर से मजबूत करेंगे। पत्नी और बच्चों के स्वास्थ्य नरम-गरम बना रहेगा। नवम भाव में गुरु स्थित होकर वर्ष के शुरुआती दौर में आपको आर्थिक लाभ प्रदान करेंगे। आप धार्मिक यात्राएं कर सकते हैं या घर में धार्मिक अनुष्ठान के योग बनेंगे। अष्टम भाव स्थित राहु इस वर्ष स्वास्थ्य संबंधी परेशानी उत्पन्न कर सकते हैं। अतः अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। परिवार में किसी अपने का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है, जिस कारण आर्थिक स्थिति का सामना करना पड़ सकता है। इस वर्ष वाहन आदि चलने में सावधानी रखें, नहीं तो किसी दुर्घटना का शिकार आप हो सकते हैं। इस वर्ष विवाद से दूर रहें, विशेषकर पैतृक संपत्ति के विवाद से दूरी बनाकर रखें।

• कन्या राशि

आय में वृद्धि होगी। पठन-पाठन व लेखन से मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। संतान की ओर से सुखद खबर मिलेगा। स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखे।वर्ष शुरुआती दौर से शनि छठे स्थान पर बैठकर रोग आदि से आपको परेशान कर सकता है। वर्ष की शुरुआती दौर में गुरु अष्टम भाव में बैठकर आपको कुछ परेशानी उत्पन्न करेंगे। स्वास्थ्य कर्म से आप परेशान रह सकते हैं। परिवार में पत्नी बच्चों का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। वर्ष के उतरते समय में गुरु के नवम भाव में स्थिति आपको लाभ देने वाली होगी, बहुत-सी समस्याओं से आपको निजात मिलेगी। परिवार में आपसी सामंजस्य देखने को मिलेगा। वर्ष की शुरुआती दौर में आपसी मतभेद की स्थिति निर्मित हो सकती है। इस वर्ष आप किसी प्रशासनिक कार्य में उलझ सकते हैं, अतः सावधान रहें, वाणी पर संयम रखें। नवम भाव स्थित गुरु वर्ष के उतरते समय में आपको धर्म कर्म से जोड़ेंगे। घर में कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा। परिवार में किसी की नौकरी आदि लग सकती है। वह घर में कोई नया मेहमान आ सकता है।

• तुला राशि

वाणी में मधुरता व मानसिक प्रसन्नता रहेगी। नकारात्मक विचार से बचे। परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। अटके काम पूरे होंगे। आर्थिक व स्वास्थ्य लाभ होगा।वर्ष की शुरुआती दौर में ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी कि आपको कार्यक्षेत्र में लाभ प्राप्त होगा। वर्ष की शुरुआती दौर में सफलता मिलती दिखेगी, व वर्ष के मध्य में कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि कर्म क्षेत्र में इस वर्ष आपको लाभ प्राप्त होगा। स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं, परंतु इनसे निकलने में आप सफल होंगे। इस वर्ष आप किसी नए प्रोजेक्ट पर काम शुरू कर सकते हैं, जिसमें आपको अपने साथी मित्रों का सहयोग मिलेगा। इस वर्ष कहीं बाहर की यात्रा पर जाने का योग बन सकता हैं। कार्यक्षेत्र में आपकी परिश्रम आपको सफलता दिलाने वाला रहेगा। आपके कार्य की प्रशंसा होगी, कार्यक्षेत्र के लिए यह वर्ष ठीक-ठाक रहने वाला है। पारिवारिक दृष्टि से आपसी सामंजस्य देखने को मिलेगा। पत्नी और बच्चों के साथ कहीं बाहर जाने के योग इस वर्ष बनेंगे। बच्चों की पढ़ाई की चिंता के कारण मानसिक तनाव बना रहेगा।

• वृश्चिक राशि

शैक्षिक कार्य में सफलता मिलेगी। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। कारोबार में सुधार होगा। आर्थिक लाभ से भूमि-भवन का सुख मिलेगा।वर्ष के शुरुआती दौर में सूर्य मंगल की युति दूसरे भाव में बुध और शुक्र की स्थिति स्वराशि में छठे सातवें भाव में गुरु की स्थिति पंचम में राहु एकादशी में केतु की स्थिति आपको इस वर्ष सफलता दिलाने वाली रहेगी। इस वर्ष आपको कई अवसर प्राप्त होंगे, हालांकि मानसिक तनाव और समस्याओं का आपको बहुत सामना करना पड़ेगा। फिर भी इस वर्ष आपको लाभ के योग बनेंगे। इस वर्ष वृश्चिक राशि वालों के लिए कार्यक्षेत्र में नई अफसर प्राप्त होंगे। किसी बड़ी पार्टनरशिप या शेयर मार्केट में बड़ा निवेश आप कर सकते हैं। पारिवारिक दृष्टि से पत्नी बच्चों के स्वास्थ्य की चिंता बनी रहेगी। पत्नी से चल रहे विवाद खत्म होंगे। इस वर्ष परिवार बच्चों के लिए कोई बड़ा निवेश प्रॉपर्टी या बैंक आदि में आप कर सकते हैं, जो आगामी भविष्य के लिए आपको लाभान्वित करेगा। यह वर्ष आप किसी नए कार्य की तलाश में यदि हैं, तो होगा तलाश आपकी पूरी होगी। साथी आपको अपने परिवार और मित्रों का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। हालांकि वर्ष के उतरते समय में कुछ विरोधी लोगों की कारण समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं, परंतु यह वर्ष उतार-चढ़ाव के बावजूद आपके लिए सफल रहेगा।

• धनु राशि

मानसिक परेशानी बढ़ेगी। मित्र के सहयोग से आर्थिक लाभ होगा। अचल संपत्ति के योग बन रहे हैं। आत्मविश्वास प्रबल है, बस धैर्यशीलता बनाए रखें।वर्ष की शुरुआत में गुरु पंचम भाव में शनि तीसरे भाव में राहु चतुर्थ केतु दशम भाव में स्थापित होकर आपको लाभान्वित करेंगे। कार्यक्षेत्र में सफलता के योग प्राप्त होंगे। इस वर्ष आपको अपने सहयोगी पर का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। मन आध्यात्म की ओर झुका रहेगा, धार्मिक यात्राओं के योग बनेंगे। घर में किसी धार्मिक कार्य का आयोजन होगा। संतान सुख प्राप्त होगा। इस वर्ष परिवार में किसी की पदोन्नति या नौकरी लग सकती है, आर्थिक तौर से लाभ के योग बनेंगे। आपको अपने परिजनों का सहयोग प्राप्त होगा। परिवार में चले आ रहे विवाद दूर होंगे, पैतृक संपत्ति में आपको आपका हिस्सा मिल सकता है। यह वर्ष आपके लिए कामयाबी लेकर आएगा। साथ ही इस वर्ष आपको आमदनी में बढ़ोतरी होगी की शुरुआती दौर में कार्यक्षेत्र में सफलता के योग बनते हैं। वर्ष के मध्य काल में और उतरते समय में कुछ परेशानियां सामने आ सकती हैं। गुरु के छठे भाव में आने से रोग आदि की संभावना बढ़ सकती है। वह कार्य क्षेत्र में विरोधी वर्ग की सक्रियता बढ़ेगी के खर्चों में बढ़ोतरी होगी।

• मकर राशि

धन का सही जगह निवेश करने में सफल होंगे। नौकरी में बड़े अधिकारी से सद्भाव बनाकर रखें। तरक्की के अवसर मिलने से आर्थिक लाभ होगा।वर्ष की शुरुआती समय में शनि देव द्वितीय भाव में बैठकर आपको सुख ऐश्वर्या प्रधान करेंगे। यह वर्ष गुरु चतुर्थ भाव में बैठकर भूमि भवन पारिवारिक सुख समृद्धि को बढ़ाएंगे। वर्ष के मध्य समय में गुरु पंचम भाव में बैठकर संतान सुख विद्या क्षेत्र में उन्नति पद प्रतिष्ठा सम्मान में वृद्धि कराएंगे। इस वर्ष राहु तृतीय स्थान केतु नाव स्थान में बैठकर पराक्रम को बढ़ाएंगे आपको कई अच्छे अवसर कार्य क्षेत्र में मिल सकते हैं। दैनिक जीवन में परिवार में पारस्परिक संबंध मधुर होंगे। यह वर्ष आपका मन आनंद से भरा रहेगा। वर्ष के उतारते हुए समय में कुछ समस्याएं देखने को मिल सकती हैं। मध्यकाल में आपको ही नया साहसिक निर्णय ले सकते हैं, जिससे आपको लाभ के योग प्राप्त होंगे। परिवार बच्चों के साथ आप कहीं बाहर की यात्रा पर जा सकते हैं। यह वर्ष आपके लिए कठोर निर्णय लेने वाला होगा। आपका निर्णय नहीं आपको सफलता प्रदान करेंगे।

कुंभ राशि

माता के स्वास्थ्य का ख्याल रखें। कारोबार में सुधार होगा। वस्त्रों पर खर्च बढ़ सकता है। मार्च से धन लाभ के आसार बनेंगे।वर्ष 2024 कुंभ राशि के जातकों के लिए अच्छा रहने वाला है। वर्ष की शुरुआती समय से ही शनिवार आज लग्न में विराजमान होकर अच्छा फल प्रदान करेंगे। आप साहसी होंगे इस वर्ष आप कई बड़े निर्णय जीवन में ले सकते हैं, जिसमें संभवत आप सफल होंगे। गुरु तृतीय भाव में बैठकर दांपत्य जीवन आदि को सुख में बनाएंगे। परिवार में चल रहे हैं विवाद खत्म होंगे। पुराने कोर्ट कचहरी के निर्णय में आपको विजय प्राप्त होगी। यह वर्ष आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपके कई डिसीजन आपको समझ में पद प्रतिष्ठा सम्मान दिलाएंगे। वर्ष के शुरुआती दौर में आप अत्यधिक सफलता अर्जित कर सकते हैं। आपकी वाणी में बल होगा, लोग आपकी बातों को प्रभावकारी रूप से समझेंगे। निर्णय लेने में आप सफल होंगे। आपका मन धार्मिक कार्य की और अग्रसर होगा, धन के संचय में इस वर्ष आप सफल होंगे। परिवार में आपसी सामंजस्य बनेगा। पत्नी और बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर समस्याएं दूर होंगी। वर्ष के मध्यकाल में कुछ समस्याएं देखने को मिल सकती हैं। विशेष कर वाणी पर संयम रखना आपके लिए अच्छा रहेगा। वाद विवाद से दूरी बनाकर रखें।

मीन राशि

व्यर्थ का भय परेशान करेगा। कारोबार में भागदौड़ होगी। आत्मविश्ववास में कमी आएगी। वाहन सुख में वृद्धि होगी। बड़ा पुरस्कार व इनाम मिलने के योग बन रहे हैं।वर्ष 2024 मीन राशि के जातकों के लिए मिलता-जुलता फल देने वाला रहेगा। वर्ष की शुरुआती दौर में राशि स्वामी गुरु द्वितीय भाव में बैठकर आर्थिक लाभ के योग बनेंगे मध्य भाग में तृतीय भाव में आकर पारिवारिक सुख के योग प्राप्त होंगे। राहु केतु की स्थिति लग्न में वह धनी 12 भाव में बैठकर कई आर्थिक खर्च उत्पन्न कर सकते हैं। हालांकि इस वर्ष आप अपने कई निर्णय से सबको चौंका सकते हैं और आपका निर्णय सार्थक होंगे। इस वर्ष परिवार में चल रहे विवाद लगभग खत्म होंगे।
आपको अपने स्वभाव में परिवर्तन करने की आवश्यकता है। वाणी का प्रयोग संभलकर करें, नहीं तो बनते हुए कार्य बिगड़ सकते हैं। इस वर्ष नया भवन भूमि वाहन खरीदने का योग बन सकता है। दांपत्य जीवन में आपसी लड़ाई झगड़ा खत्म होंगे। आपका अपने पार्टनर के साथ समय अच्छा रहेगा, हालांकि वर्ष का मध्यकाल आपके लिए ठीक नहीं है। इस समय में सावधानी रखने की जरूरत है। इस वर्ष आर्थिक तौर से लाभ के योग बनेंगे, परंतु खर्च पर नियंत्रण रखना बहुत जरूरी है, नहीं तो आर्थिक लाभ से आप वंचित रह सकते हैं।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...