UPSC TOPPER Aditya Shrivastav: आदित्य श्रीवास्तव ने UPSC 2023 में टाप किया है। आदित्य अभी IPS की ट्रेनिंग ले रहे हैं। IPS की ट्रेनिंग लेते हुए ही उन्होंने UPSC की परीक्षा दी और फिर ऑल इंडिया टॉपर बन गये। यूं तो आदित्य श्रीवास्तव उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं, लेकिन उनका झारखंड से भी गहरा रिश्ता है। दरअसल आदित्य श्रीवास्तव का जन्म रांची में हुआ है। वर्षो पहले आदित्य का पूरा परिवार झारखंड के रांची में ही रहता था। आदित्य के दादा ITI इटकी मोड़ में पोस्टेड थे।

आदित्य श्रीवास्तव का परिवार रांची के रातू रोड स्थित इंदपुरी मार्ग 1 में रहा करता था। आदित्य के दादा का नाम शिवराम श्रीवास्तव था। वो औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान इटकी मोड़ रांची में अनुदेशक के पद पर पोस्टेड थे। आदित्य के पिता का नाम अजय श्रीवास्तव था, जबकि प्यार से लोग उन्हें दीपक कहते थे। आदित्य का जन्म भी रांची में हुआ। आदित्य के जन्म से पहले ही उनकी नौकरी लखनऊ के एजी ऑफिस में लग गयी।

लखनऊ में नौकरी लगने के बाद अजय श्रीवास्तव ने रांची की सारी प्रापर्टी बेच दी और फिर लखनऊ में शिफ्ट हो गये। आदित्य का पिछले साल IPS में सिलेक्शन हुआ था। वह अभी हैदराबाद में IPS की ट्रेनिंग ले रहे हैं। उनका यह तीसरा अटेम्प्ट था। पहली बार में उनका प्री में भी सिलेक्शन नहीं हुआ था।
आदित्य ने 2014 में लखनऊ के CMS की अलीगंज ब्रांच से इंटर किया। इंटर में उनके 98.4% मार्क्स थे। 2019 में IIT कानपुर से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में बीटेक किया। इसके बाद बेंगलुरु में अमेरिकी इन्वेस्टमेंट बैंक गोल्डमैन सैक्स में 15 महीने नौकरी की। इसके बाद 2020 में UPSC की तैयारी के लिए नौकरी छोड़ दी थी।

आदित्य ने पिछले साल दूसरे अटेम्प्ट में क्वालिफाई कर लिया था। तब उनकी 226 रैंक थी। आईपीएस रैंक मिली थी। अभी IPS की ट्रेनिंग के लिए हैदराबाद में हैं। आदित्य ने आईआईटी कानपुर से ही एमटेक कम्पलीट किया है। पहली बार जब प्री में फेल हो गया था तो थोड़ा मायूस हुआ। पर उसे खुद पर भरोसा था। कभी खुद को भटकने नहीं दिया। सिर्फ एक ही लक्ष्य पर फोकस किया। आदित्य की मां आभा श्रीवास्तव हाउस वाइफ हैं। मामा विनोद कुमार मसूरी के IAS ट्रेनिंग सेंटर के डायरेक्टर रह चुके हैं।

आदित्य ने UPSC की तैयारी के लिए अलग से कोचिंग नहीं की। पढ़ाई के दौरान भी उसने कभी कोई कोचिंग नहीं ली। दूसरी बार जब उसने यूपीएससी मेंस क्वालीफाई किया, तब मॉक इंटरव्यू के लिए दिल्ली में कुछ दिन कोचिंग करके गाइडेंस ली थी।

UPSC में 1016 कैंडिडेट सिलेक्ट हुए
सिविल सेवा परीक्षा में इंडियन एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विस (IAS), इंडियन पुलिस सर्विस (IPS) और इंडियन फॉरेन सर्विस (IFS) के लिए 1016 कैंडिडेट चुने गए हैं। अनिमेष प्रधान को दूसरी और अनन्या रेड्डी को तीसरी रैंक मिली है। 180 IAS और 200 IPS अफसर बनेंगे। पास हुए कैंडिडेट्स में से 347 जनरल, 116 EWS कैटेगरी, 303 कैंडिडेट OBC, 165 कैंडिडेट SC और 86 कैंडिडेट ST कैटेगरी से हैं। इन कैंडिडेट्स को आईएएस, आईपीएस और आईएफएस समेत विभिन्न केंद्रीय सरकारी विभागों में 1105 रिक्तियों को भरा जाएगा।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...