UPSC Civil Services Final Result: यूपीएससी मेन्स 2023 का फाइनल रिजल्ट संघ लोक सेवा आयोग के द्वारा जारी कर दिया गया है। आयोग के द्वारा 16 अप्रैल 2024 को 1 बजे के करीब यह रिजल्ट घोषित कर दिया गया। जिन भी कैंडिडेट्स ने मेन्स परीक्षा दी थी और उसके बाद इंटरव्यू दिया था वह सभी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in और upsconline.nic.in पर जाकर परिणाम देख सकते हैं।

यूपीएससी सिविल सर्विस परीक्षा 2023 के परिणाम में आदित्य श्रीवास्त ने टॉप किया है। उन्हें ऑल इंडिया पहला स्थान हासिल हुआ है। सिविल सर्विस परीक्षा 2023 में कुल 1016 उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट हुए हैं। इसमें आदित्य श्रीवास्तव टॉपर बने हैं। दूसरा स्थान अनिमेश प्रधान को मिला है जबकि तीसरे नंबर पर अनन्या रेड्डी हैं। चौथे स्थान पर पीके सिद्धार्थ रामकुमार हैं जबकि पांचवें स्थान पर रुहानी हैं।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...