चतरा: चतरा से एक बड़े हादसे की खबर है। चतरा के प्रतापपुर थाना क्षेत्र के बिलासपुर गांव में अब से कुछ देर पहले एक दर्दनाक हादसा हो गया। इस हादसे में 3 बच्चियों की मौत हो गयी, वहीं 2 बच्चियां की हालत गंभीर हैं। हादसा उस वक्त हुआ, जब दीपावली पर्व पर घर का रंग-रोगन करने के लिए सुदूरवर्ती गांवों की युवतियां एवं महिलाएं दुधिया मिट्टी लाने के लिए निकटवर्ती क्षेत्रों में गई थीं। बच्चियों को तुरंत प्रतापपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।

यहां डाक्टरों ने तीन बच्चियों की मौत की पुष्टि कर दी। वहीं दो बच्चियों को सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। बिलासपुर गांव की छह बच्चियां भी मिट्टी लाने के लिए गई थीं। इनकी उम्र 12 से 16 वर्ष के बीच थी। सभी एक साथ दुधिया मिट्टी लाने के लिए अपने अपने घरों से निकली थीं। मिट्टी की खुदाई के दौरान ही चाल धंस गया।

घटना के बाद पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है। हादसे के बाद दो बच्चियों को किसी तरह से निकाल कर उपचार के लिए चतरा सदर अस्पताल भेजा गया है। उनका इलाज चज रहा है। दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है। जरूरत पड़ने पर उन्हें रांची रिम्स भी रेफर किया जा सकता है। सूचना मिलने के बाद प्रतापपुर थाना पुलिस जेसीबी मशीन लेकर मौके पर पहुंची। तत्काल मौके से मिट्टी हटाने का काम शुरू किया गया। मिट्टी हटाने पर तीन बच्चियों की मौके पर ही मौत हो गई थी। दो की सांसें चल रही थीं। उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...