रांची : झारखंड में तबादला का दौर जारी है। आचार संहिता लगने के पहले इन अधिकारियों का स्थानांतरण पदस्थापन किया गया है। राज्य सरकार ने एक आईपीएस और चार डीएसपी का तबादला किया है. इससे संबंधित आदेश झारखंड पुलिस मुख्यालय ने जारी कर दी है.

जारी आदेश के मुताबिक, रांची ग्रामीण एसपी के पद पर पदस्थापित पीयूष पांडेय को जैप 10 होटवार रांची का कमांडेंट बनाया गया है.

रांची ट्रैफिक एसपी सुमित अग्रवाल को रांची ग्रामीण एसपी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है.

डीएसपी सिमडेगा के पद पर पदस्थापित बैजू उरांव को पलामू डीआइजी ऑफिस में पदस्थापित किया गया.

मुख्यालय डीएसपी बोकारो के पद पर पदस्थापित पवन कुमार को सिमडेगा डीएसपी बनाया गया.

साहेबगंज डीएसपी के पद पर पदस्थापित बहामन टूटी को डीएसपी आईआरबी 9 गिरिडीह बनाया गया

आईआरबी 9 डीएसपी के पद पर पदस्थापित किशोर तिर्की को डीएसपी साहेबगंज के पद पदस्थापित किया गया.

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...