बैंग्लोर। कर्नाटक में सरफिरे आशिक ने अपनी गर्लफ्रेंड को गोलियों से भून दिया। मामला कर्नाटक के हुबली के विद्यानगर का है। जहां दिनदहाड़े हुई गोलीबारी में छात्रा की मौत हो गयी। एमसीए की छात्रा की हत्या से इलाके में हड़कंप मच गया। इधर पुलिस ने आरोपी आशिक को गिरफ्तार कर लिया है। ये वारदात दिन दहाड़े कॉलेज कैम्पस में हुई है. इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौका-ए-वारदात पर पहुंच गई।

पुलिस ने मृतक छात्रा का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसके बाद वारदात को अंजाम देकर फरार हुए आरोपी को पुलिस ने धर दबोचा. उसे पुलिस हिरासत में पूछताछ की जा रही है। पता चला है कि आरोपी कई दिनों से लड़की का पीछा कर रहा था, उसे परेशान कर रहा था।

जानकारी के मुताबिक हुबली की रहने वाली नेहा हिरमत कांग्रेस कॉरपोरेटर निरंजन हिरमत की बेटी थी। वो स्थानीय बीवीबी कॉलेज में एमसीए की छात्रा थी। उसी कॉलेज में बेलगावी जिले के सावदत्ती का रहने वाला फैयाज भी पढ़ता है, वो कई दिनों से नेहा का पीछा कर रहा था।

बताया जा रहा है कि आरोपी ने नेहा को प्रपोज किया था, जिसे लड़की ने अस्वीकार कर दिया था, इससे फैयाज नाराज हो गया। उसने दिन दहाड़े कॉलेज कैम्पस के अंदर ही नेहा की गर्दन पर दोनों तरफ से चाकू मारकर हत्या कर दी। इस हत्याकांड को अंजाम देकर वो फरार हो गया।

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा के बेटे बीजेपी नेता विजयेंद्र येदियुरप्पा ने इस पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है, ”एक भयावह घटना में एक कांग्रेस पार्षद की बेटी की फैयाज ने दिनदहाड़े हत्या कर दी। उसने उसके शादी के प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया था। कांग्रेस के सत्ता में आने के बाद से महिलाओं के लिए सुरक्षा की गारंटी की बात बेमानी रही है. महिलाओं के खिलाफ हमले और हत्या जैसे अपराधों की बढ़ती संख्या चिंता पैदा करने वाली हैं।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...