पटना। बिहार में बड़ी संख्या में अफसरों के तबादले किये गये हैं। कैमूर के उप विकास आयुक्त सह मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी बदल गए हैं. वहीं अपर समाहर्ता सह अपर जिला दंडाधिकारी सिवान की भी पोस्टिंग की गई है. मनन राम को उप विकास आयुक्त सह मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी जिला परिषद सीतामढ़ी में पोस्टिंग की गई है।

लोकसभा चुनाव से पहले बिहार में ट्रांसफर-पोस्टिंग का सिलसिला जारी है. बिहार प्रशासनिक सेवा के 10 अधिकारियों का तबादला किया गया है. 10 अधिकारियों में से 6 को अपर समाहर्ता बनाया गया है. चार जिलों में नए डीडीसी की पोस्टिंग हुई है. राजेश्वरी पांडे को उप विकास आयुक्त सह मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी जिला परिषद कैमूर में पोस्टिंग की गई है।

4 DDC की पोस्टिंग-:
अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण विभाग के उप सचिव मंडल राम को सीतामढ़ी में उप विकास आयुक्त सह मुख्य कार्यपालक पदधिकारी बनाया गया है।
आपदा प्रबंधन पूर्णिया ADM राजेश्वरी पांडे को कैमूर का उप विकास आयुक्त सह मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
वेटिंग फॉर पोस्टिंग अमित कुमार को कटिहार उप विकास आयुक्त सह मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी के रूप में तैनात किया गया है।
सामान्य प्रशासन विभाग के OSD मुकेश कुमार को सिवान उप विकास आयुक्त सह मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी बनाया गया है।
6 ADM बनाए गए-:
चकिया के SDO शंभू शरण पांडे को सारण ADM बनाया है।
शिक्षा विभाग उपनिदेशक प्रशासन उपेंद्र प्रसाद सिंह को सिवान ADM के रूप में तैनात किया गया है।
तेघड़ा PGRO अमरेंद्र कुमार पंकज को किशनगंज ADM की कुर्सी दी गई है।
गया सीनियर डिप्टी कलेक्टर आरती को खगड़िया ADM के रूप में तैनात किया गया है।
मुजफ्फरपुर विभागीय संयुक्त आयुक्त मनोज कुमार को मुजफ्फरपुर आपदा प्रबंधन ADM के रूप में तैनात किया गया है।
बेतिया जिला आपूर्ति अधिकारी कुमार रविंद्र को पश्चिम चंपारण विभागीय जांच आयुक्त के रूप में तैनात किया गया है, जबकि इन्हें पश्चिम चंपारण जिला आपूर्ति पदाधिकारी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...