पटना: बिहार सरकार ने बिहार प्रशासनिक सेवा के 26 पदाधिकारियों का तबादला कर दिया है। इसमें मूल कोटि, उप-सचिव और अपर समाहर्ता स्तर के पदाधिकारी शामिल हैं।

  • सुधीर कुमार को परिवहन विभाग में विशेष कार्य पदाधिकारी
  • तारकेश्वर प्रसाद साह को बेगूसराय के बलिया का भूमि सुधार उप समाहर्ता बनाया गया है।
  • कृष्ण कुमार यादव को पंचायती राज
  • दिनेश राम को निर्वाचन विभाग
  • नीतू सिंह को लोकायुक्त कार्यालय, सुरेश प्रसाद को खान एवं भूतत्व विभाग
  • कुमारी अर्चना एवं अरुणा कुमारी को परिवहन विभाग
  • नदीमुल गफ्फार सिद्दीकी को आपदा प्रबंधन विभाग
  • स्मृति कुमारी को सहकारिता
  • मार्गण सिन्हा को समाज कल्याण
  • पूनम कुमारी को पिछड़ा वर्ग एवं अतिपिछड़ा वर्ग कल्याण व सुरेंद्र राय को स्वास्थ्य विभाग में विशेष कार्य पदाधिकारी बनाया गया है।
  • चंदन कुमार मंडल को किशनगंज का भूमि सुधार उप समाहर्ता
  • रवि प्रकाश को कटिहार
  • सुभाषिनी प्रसाद को भागलपुर व अभिनय भास्कर को किशनगंज का वरीय उप समाहर्ता बनाया गया है।
  • वहीं, सुधीर कुमार को बक्सर का भूमि सुधार उप समाहर्ता
  • रवींद्र राम को गया का जिला भू-अर्जन पदाधिकारी,
  • अनुग्रह नारायण सिंह को जमुई में अनुमंडलीय लोक शिकायत पदाधिकारी
  • प्रीतेश्वर प्रसाद को पटना प्रमंडल आयुक्त का सचिव,
  • शाहिद परवेज को पूर्णिया प्रमंडल आयुक्त का सचिव
  • परमानंद कुमार को मधुबनी के फुलपरास का अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी,
  • विष्णुदेव मंडल को समस्तीपुर का जिला पंचायती राज पदाधिकारी
  • वकील प्रसाद सिंह को बिहार राज्य सहकारी दुग्ध उत्पादन संघ लिमिटेड (कॉम्फेड) का उप-महाप्रबंधक बनाया गया है।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...